कला-साहित्य

CELEBRATION; बस्तर के करपावंड हाईस्कूल के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान 10 फरवरी को

जगदलपुर, पीएमश्री आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करपावण्ड बस्तर की 35 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समस्त भूतपूर्व छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह 10/02/2026 को आयोजित किया गया है। स्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य शेषदेव नायक ने समस्त पूर्व छात्र-छात्राओं को समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।
उन्होने बताया कि भूतपूर्व छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्राचार्य एवं समस्त शाला परिवार द्वारा 35 वीं वर्षगांठ मनाने के उपलक्ष किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य शेषदेव नायक भी सम्मिलित होंंगे। 1994/95 के भूतपूर्व छात्र छात्रा गुणसागर नायक, विरेन्द्र नायक, सुधीर नायक,माधवी नायक, साध्वी नायक, सविता नायक,ताजेद्री ,राधामनी गुप्ता एवं अन्य छात्र छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button