COURT; सब-इंजीनियर और रिटायर्ड-CMO को 3 साल की जेल, ACB ने 2 लाख लेते रंगे हाथों दबोचा था

रायपुर, राजधानी में एक सब इंजीनियर और रिटायर्ड CMO को 3 साल की जेल हुई है। दोनों आरोपियों ने एक ठेकेदार से काम के भुगतान के बदले 4 लाख रुपए घूस की मांग की थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

ये पूरा मामला 2018-19 अभनपुर नगर पंचायत का है। तत्कालीन सीएमओ अनिल शर्मा और उप अभियंता सुरेश कुमार गुप्ता ने जेपी कंस्ट्रक्शन के संचालक जयप्रकाश गिलहरे से 33 लाख का भुगतान करने के एवज में 4 लाख रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में की। इसके बाद ठेकेदार रिश्वत के 2 लाख रुपए की पहली किश्त देने पहुंचा। इस दौरान एसीबी की टीम पहले ही जाल बिछा चुकी थी।

रंगे हाथ पकड़ाए थे अधिकारी

पुष्टि के लिए आरोपियों की आवाज टेप करवाई गई। रिकार्डिंग सुनने के बाद ACB की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई। प्लानिंग के तहत जयप्रकाश सीधे सीएमओ शर्मा के कक्ष में घुसे। उन्होंने बताया कि वे पैसे लेकर आए हैं। सीएमओ ने उनसे कहा कि वे पैसे उसी कक्ष में बैठे उप अभियंता गुप्ता को दे दें। बिल्डर ने जैसे ही पैसों का पैकेट दिया, उसी समय एसीबी की टीम वहां पहुंच गई। उन्होंने अफसरों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

3-3 साल की सश्रम कारावास

एसीबी की पड़ताल में पता चला है कि, जेपी कंस्ट्रक्शन ने अभनपुर में 55 लाख की लागत से पुष्प वाटिका का निर्माण करवाया था। करीब 20 लाख का पेमेंट उन्हें हो चुका है। बाकी 33 लाख के लिए आरोपी उन्हें चक्कर कटवा रहे थे। उन्होंने पूरा पेमेंट करवाने के लिए कमीशन के तौर पर 4 लाख की मांग की थी। इस मामले में विशेष न्यायाधीश रायपुर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों आरोपी सुरेश गुप्ता निवासी सुंदर नगर रायपुर और अनिल शर्मा निवासी सुंदर नगर रायपुर को तीन-तीन साल की सश्रम कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड लगाया है।

  • Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र