HIT & RUN;भाजपा विधायक के बेटे ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस हिरासत में आरोपी

 रायपुर, राजधानी रायपुर में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. वहीं अन्य 3 आरोपियों की तलाश जारी है.

जानकारी के मुताबिक, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. रविवार-सोमवार की दर्मियानी रात अग्रसेन धाम के पास लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल रौंद दिया. इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है. 

बताया जा रहा है कि कार में विधायक पुत्र लक्की समेत 2 युवक और 2 युवती सवार थे. इस दौरान विधायक के बेटे लक्की कार ड्राइव कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी लक्की (विधायक पुत्र) को हिरासत में लिया. वहीं अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गए.

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मामले में विधायक लक्की सिंह (आरोपी) के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उसके साथी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.

  • Related Posts

    HC; वकील की गलती की सजा निर्दोष मुवक्किल को नहीं दे सकते, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    बिलासपुर, न्याय की उम्मीद में अदालत पहुंचने वाले आम लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बेहद राहत भरा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दरअसल, स्पष्ट किया न्यायालय ने स्पष्ट…

    RAID; एडिशनल चीफ इंजीनियर के ठिकानों में करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, प्लॉट और नकदी बरामद

    भुवनेश्वर, ओडिशा के विजिलेंस अधिकारियों को सचमुच ‘सोना’ हाथ लगा है। सेंट्रल इरिगेशन सर्कल के एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र मोहंती से जुड़ी संपत्तियों पर तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….