HC;’पति को पालतू चूहा कहना मानसिक क्रूरता’, तलाक याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला

0 रायपुर में रहने वाले बैंक कर्मचारी और लाइब्रेरियन की शादी 2009 में हुई थी

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक मामले में तलाक को बरकरार रखा है। रायपुर में रहने वाले बैंक कर्मचारी और लाइब्रेरियन की शादी 2009 में हुई थी। एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ, लेकिन जल्द ही रिश्तों में खटास आ गई।

2010 में पत्नी मायके चली गई थी और वापस नहीं लौटी

पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने गर्भपात के लिए सहमति देने को मजबूर किया और खुद को चोट पहुंचाई। वह अक्सर उसे पालतू चूहा कहकर अपमानित करती थी, जिसे कोर्ट ने मानसिक क्रूरता माना। अगस्त 2010 में पत्नी मायके चली गई थी और वापस नहीं लौटी।

निचली अदालत ने पति के आरोपों को सही मानते हुए तलाक का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने भी पति द्वारा लगाए गए क्रूरता और परित्याग के आरोपों को सही ठहराते हुए तलाक को बरकरार रखा और पत्नी की अपील खारिज कर दी। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने माना कि पति और उनके परिवार की गवाही तथा पत्नी के बयान इस बात की पुष्टि करते हैं कि पत्नी ने वैवाहिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। अगस्त 2010 से अलग रहना परित्याग माना गया।

पत्नी का पलटवार – नशे में रहता है पति

पत्नी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि पति अक्सर शराब पीते थे, गाली-गलौज करते थे और भावनात्मक व आर्थिक उपेक्षा करते थे। ससुराल वाले भी उसे स्वीकार नहीं करते थे। उसने वैवाहिक अधिकार बहाली की याचिका भी लगाई थी।अदालत ने  गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया

अदालत ने यह भी माना कि पत्नी सरकारी लाइब्रेरियन हैं और करीब 47 हजार रुपए मासिक कमाती हैं, जबकि पति बैंक में अकाउंटेंट हैं और 35 हजार रुपये पाते हैं। लेकिन बेटे की परवरिश और पढ़ाई का पूरा बोझ मां पर है। इस वजह से अदालत ने पत्नी को 5 लाख रुपए का स्थायी गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा