SUSPEND; पेपर में कुत्ते के नाम पर राम का विकल्प देने का मामला, प्रश्न पत्र सेट करने वाली शिक्षिका निलंबित

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पेपर में कुत्ते के नाम पर राम का विकल्प देने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला शिक्षा अधिकारी ने पेपर बनाने वाली टीचर शिखा सोनी को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही पेपर मॉडरेटर नम्रता वर्मा को हटाने का आदेश दिया गया है. नम्रता वर्मा संविदा शिक्षिक के रूप में कार्यरत हैं.

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को दी चेतावनी

कुत्ते के नाम पर राम का विकल्प देने वाला पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसको लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कड़ी आलोचना की थी. जिसके बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है. जिला शिक्षा अधिकारी ने पेपर बनाने वाली टीचर को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही अनुभवी शिक्षकों का चयन नहीं करने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी जारी की गई है.

टीचर शिखर सोनी ने दी सफाई

वहीं पूरे मामले पर टीचर ने स्पष्टीकरण दिया है. शिखा सोनी ने बताया कि कुत्ते के नाम में विकल्प RAMU की जगह RAM अंकित हो गया था. टीचर ने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. अनजाने में हुई गलती के लिए मैं माफी मांगती हूं.

क्या है पूरा विवाद

दरअसल महासमुंद के शासकीय विद्यालयों मे अर्ध वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है. 7 जनवरी को चौथी क्लास का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था. जिसमें पहला प्रश्न था कि what is the name of Mona,s dog? जवाब के चार विकल्प में a-Bala , b-No one is mentioned, c-Sheru, d-Ram लिखा था. जिसे लेकर हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गये. इसके बाद बवाल मच गया.

  • Related Posts

    MINING; खारंग नदी में हादसे पर प्रशासन सख्त,अवैध उत्खनन पर वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर

    *ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत की घटना की जांच पूरी, बरसों से चल रहा है अवैध उत्खनन का खेल रायपुर, बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की…

    TRAAFFIC;राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल, निरीक्षकों के तबादले से बदली जिम्मेदारियां

    रायपुर, राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए कई ट्रैफिक निरीक्षकों का तबादला किया है। इस…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……