CONVENTION; गुरू रविंद्रनाथ टैगोर के काव्य रचनाओं की ‘अकेल्ला चलव’ पुस्तक का विमोचन

0 छत्तीगढ़ी भाषा को 8वीं अनुसूची में जरूर शामिल किया जावेगा – मंत्री राजेश

बिलासपुर, विगत दिनों 10 जनवरी 2025 को सिम्स अस्पताल बिलासपुर के सभा गृह में दो दिवसीय ‘‘छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग’’ का 9 वां प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि छ.ग. सरकार के सांस्कृति एवं धर्मस्य मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का उद्घाटन किया। आधिवेशन में गुरू रविंद्रनाथ टैगोर के काव्य रचनाओं की ‘अकेल्ला चलव’ पुस्तक के साथ 13 अन्य पुस्तकओं का विमोचन किया गया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ भाषा आयोग के मुख्य मांगो पर चर्चा करते हुए कहा है कि ‘‘छत्तीगढ़ी भाषा को 8वीं अनुसूची में जरूर शामिल किया जावेगा और इस पुण्य काम के लिए हमे कौन रोकेगा? छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ी भाषा एवं छत्तीसगढ़ राज्य का विकास जरूर हुआ है। हम सब को इस उन्नतशील एवं विकासशील राज्य के निवासी होने पर गर्व है।’’ इस कार्यक्रम केव विशिष्ट अतिथियों में विधायक धरमलाल कौशिक, सुशासन शुक्ला, एवं सिम्स बिलासपुर के अधिष्टता डॉ. रमणेश मुर्ती उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग के 9वां प्रति अधिवेशन में कुल 07 सत्र हुये। प्रथम दिन 10 जनवरी 2025 को छः सत्र का कार्यक्रम रहा और अंतिम दिन 11 जनवरी 2025 को सातवां सत्र के सात अधिवेशन का समापन हुआ।
प्रथम दिन मंत्री राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ‘‘पुरखा के सम्मान’’ समारोह की शुरूवात की गई। इसके साथ ही ‘‘छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ राज्य के 13 विशिष्ट साहित्यकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया है। इनमें क्रमशः 1. श्रीमती मधू तिवारी (सीतापति कथा), 2. चोवा राम वर्मा ‘‘बादल’’ (गड़े कांटा पाव के), 3. डॉ. जय भारती चंद्राकर (रूख तरी आवव, झूलना झूलव), 4. डॉ. डी.पी.देशमुख (छत्तीसगढ़ म तीरथ धाम), 5. डॉ. गोकूल चंदन (चंदन के सुगंध), 6 कमलेश कुमार वर्मा (छंद कमल), 7. डोरे लाल केवर्त (पुरोनी), 8. संतोष मिरी ‘‘हेम’’ (छंद कलश), 9. पुरषोत्तम गुप्ता (अपन बर जिए त का जिए), 10. शत्रुहन जेसवानी ‘‘शाद’’ (अंजोर), 11. श्रीमती सुजाता चक्रवर्ती (अकेल्ला चलव-कवि गुरू रविंद्रनाथ टैगोर के काव्य रचनाओं का संग्रह छत्तीसगढ़ी भाषा में अनुवाद) इसके अतिरिक्त 2 अन्य छत्तीसगढ़ प्रख्यात साहित्यकारों का पुस्तक शामिल है।

  • Related Posts

    TRIBAL DAY; भारी भीड़ एवं गगनभेदी नारों के बीच अंतागढ़ में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों का महाकुंभ

    15 सूत्रीय मांगों को लेकर उठी बुलंद आवाज कांकेर, ढोल-मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों लोग और आदिवासी अधिकारों के नारों से रविवार को अंतागढ़ का उन्मुक्त खेल…

    80 वें स्वतंत्रता पर सीएम साय राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

    0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहणरायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र