CURRENT; टेंट में दौड़ी करंट, कबड्डी खिलाड़ी समेत 3 की मौत,बिजली तार के नीचे टेंट लगाने का दुष्परिणाम

जगदलपुर ,बस्तर के कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम रावसवाही में शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अचानक तेज आंधी तूफान आने से टेंट 11 केव्ही विद्युत सप्लाई के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में 6 लोग आ गए। वहीं 3 लोगो की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका विश्रामपुरी अस्पताल में उपचार जारी है। विश्रामपुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि, मृतक रतन नेताम उम्र 24 वर्ष बूढे माँ बाप का इकलौता बेटा था जो कि होनहार कबड्डी प्लेयर था और टीम लीडर भी। इस घटना में उसकी भी मौत हो गई। वहीं एक मृतक के भाई ने पूरी घटना की जिम्मेदार आयोजन समिति पर लगा रहा है। जिला पंचायत सदस्य राम चरण शोरी ने सरकार से तीनों मृतकों व दोनो घायलो को सरकार से मुआवजा देने की मांग किया।

बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे की है, जहां रात्रिकालीन कबड्डी मैच के दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे। तभी एकाएक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी तूफान चलने लगा। चूंकि कार्यक्रम का टेंट 11 केव्ही सप्लाई के ठीक सामने लगा था। ऐसे में जब आंधी तूफान चली तो टेंट जाकर 11 केव्ही सप्लाई से जा टकराया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 6 युवक घायल हो गए। सभी को तत्काल निजी वाहन में विश्रामपुरी अस्पताल लगाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 3 लोगो को मृत घोषित कर दिया। 2 लोगो की स्थिति गंभीर है जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल रिफर किया गया। एक युवक को समान्य चोट आई है, फिलहाल घायलों का विश्रामपुरी अस्पताल में उपचार जारी है।

  • Related Posts

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    6 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! इंजीनियर के घर रेड में फटी रह गई आंख, लॉकर में भरी मिली नोटों की गड्डियां

    भुबनेश्वर, ओडिशा में सरकारी कर्मचारी के भ्रष्टाचार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..