CGSPC; 75 ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 228 अभ्यर्थियों के आवेदन,चल रहा है दस्तावेजों का परीक्षण

0 पॉवर कंपनी मुख्यालय

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 75 अप्रेंटिस की भर्ती की जा रही है, इसके लिए 228 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। डगनिया स्थित मुख्यालय में आज से मानव संसाधन विभाग ने दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शुरू किया। कल विज्ञान संकाय वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण के लिये आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में इस एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें सामान्य स्ट्रीम के ग्रेजुएट के लिए 25 एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस 50 अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। उन्हें पॉवर कंपनी में एक वर्ष तक कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा. इससे वे प्रशिक्षित हो पाएंगे।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत प्रशिक्षु प्रशिक्षण मंडल (पश्चिमी क्षेत्र) मुंबई व्दारा दक्षता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें कंपनी के कार्यस्थल पर उपलब्ध चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल, साइंस के साथ ही डिप्लोमा विषय वालों को आमंत्रित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में ग्रेजुएट अप्रेंटिंस को 12300 रुपए मासिक एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस को 10900 रुपए छात्रवृत्ति (वजीफा) दिया जाएगा। 

  • Related Posts

    PWD; निर्माण सामग्री 25 फीसदी तक महंगी, कांट्रेक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान,सडक निर्माण काम ठप होने के आसार

    0 एसोसिएशन की कोर कमेटी का फैसला, सीएम सहित विभाग प्रमुखों को सौंपेंगे ज्ञापनरायपुर, सरकारी निर्माण विभागों के ठेकेदारों के सामने निर्माण सामग्री 20 से 25 फीसदी तक महंगी हो…

    SAREE; शिकायत मिलने पर बदली जाएंगी साड़ियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी नहीं

    0 कॉटन साड़ी होने के कारण पहली धुलाई में रंग छोड़ने की शिकायत सामान्य रायपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग  द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी वितरण तय मापदंड…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….