CRIME; CSVTU में शुल्क घोटाला, पीएचडी शोधार्थियों से नकद राशि लेकर फर्जी फीस रसीद देता था कर्मचारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई में पीएचडी शोधार्थियों से निर्धारित शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर नेवई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें कि विश्वविद्यालय स्तर पर गठित दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी विश्वविद्यालय की पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार था और एचएससीएल कॉलोनी का निवासी है।

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार प्रसाद पीएचडी शोधार्थियों से नकद राशि लेकर उन्हें फर्जी फीस रसीदें जारी करता था। शोधार्थियों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि उनकी फीस विश्वविद्यालय के खाते में जमा हो गई है, जबकि वास्तविकता में राशि का गबन कर लिया जाता था। मामले की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नेवई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 336(3), 338 और 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

पूछताछ में खुलासा, दस्तावेज जब्त

विवेचना के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें धोखाधड़ी की पूरी प्रक्रिया का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, रसीदें और पर्चियां जब्त की हैं, जो गबन की पुष्टि करती हैं अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी। यह मामला विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक पारदर्शिता और वित्तीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

  • Related Posts

    SUICIDE; पुलिस लाइन में फांसी पर झूलती मिली महिला जवान, विभाग में मचा हड़कंप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग समेत पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी…

    MINING; रेत माफिया का आतंक, अवैध रेत खनन रोकने पहुंची वन कर्मियों की टीम पर हमला,तीन कर्मी घायल

    बिलासपुर, लोरमी इलाके में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई के लिए गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिससे तीन वनकर्मी घायल हो गए जिसमें से…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……