SUICIDE;कपल ने लगाई फांसी, लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र,परिवार को मंजूर नहीं था रिश्ता

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम में असफल एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने के पहले दोनों ने विवाह की रस्म पूरी की। युवती के मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र मिला है। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर की है। ग्राम से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत के एक मचान में युवक- युवती का शव मिला। दोनों का शव अलग-अलग रस्सियों में फंदे पर लटका हुआ था।

जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच सूचना मिलने पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पूछताछ में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि युवक का नाम चक्रधर नागवंशी 20 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर है, वहीं युवती चंदा 18 वर्ष निवासी भैंसमा करमंदी की रहने वाली है। दोनों रिश्तेदार हैं और कल शाम से लापता था।

परिवार को मंजूर नहीं था रिश्ता

रिश्तेदार होने की वजह से परिवार वालो को संभवत: यह रिश्ता मंजूर नही था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर जली हुई लकड़ी मिली है। साथ ही युवती के गले में मंगलसूत्र एवं माथे पर सिंदूर लगा है। इसेस अनुमान लगाया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले दोनों ने शादी की थी। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    गरियाबंद, न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय पॉक्सो एवं बलात्कार मामले में पीठासीन न्यायाधीश श्री यशवंत वासनीकर ने नाबालिक पीड़िता को सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ…

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    नई दिल्ली, इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान पर बड़ा हमला किया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई।  पहला हमला सुप्रीम…

    You Missed

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ