ACTION;उच्च शिक्षा विभाग का कारनामा,18.55 लाख गबन करने वाला बाबू निलंबित,10 कर्मचारी बिना काम के पगार ले रहे

रायपुर, छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया, जिसके चलते सहायक ग्रेड-02 के बाबू आकाश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आयुक्त जनक प्रसाद पाठक द्वारा जारी आदेश में यह कार्रवाई की गई है।

इस घोटाले की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बिना चले ही सरकारी गाड़ी ने छह महीने में छह लाख रुपए का पेट्रोल पी लिया! बाबू आकाश श्रीवास्तव ने सुनियोजित तरीके से गबन करते हुए विभागीय वित्तीय नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। इसके अलावा, चार फर्जी कर्मचारियों के नाम पर हर महीने वेतन जारी किया गया, जिनकी नियुक्ति कभी हुई ही नहीं! ये फर्जीवाड़ा देवकुमार वर्मा, अजय टंडन, भूपेंद्र वर्मा और खिलावन जोशी के नाम पर किया गया था।

शिकायतों के आधार पर जब जांच कराई गई, तो सामने आया कि आकाश श्रीवास्तव लंबे समय से बिना काम किए वेतन ले रहा था। वह पिछले एक साल से ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर कार्यालय से नदारद था और वित्तीय गड़बड़ियों को अंजाम दे रहा था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कुल 18,55,289 रुपए का गबन किया है।

10 कर्मचारियों के पास काम नहीं

पता चला है कि करीब 10 कर्मचारियों को कामकाज का आबंटन ही नहीं किया गया है। 4 महीने से ये कर्मचारी बिना काम के वेतन ले रहे है। किसी को इसकी चिंता भी नहीं है।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा