FOOD; आफ लाइन खाद्यान्न वितरण से सोसायटियों मनाही की तो एजेंसी बदला जा रहा

0 दिसंबर माह का खाद्यान्न वितरण हो गया , नवंबर का अटका पड़ा है
रायपुर, सोसायटियों द्वारा संचालित राशन दूकानों से उपभोक्ताओं को दिसंबर माह का खाद्यान्न तो ई पास मशीन से मिल गया है लेकिन नवंबर माह का खाद्यान्न सभी उपभोक्ता को नहीं मिल पाया है । ऐसे बचे उपभोक्ताओं को उनके हक का खाद्यान्न देने सोसायटियों ने दिसंबर माह के शुरुआती सप्ताह में ही ई पास मशीन में आन लाइन 15 दिनों के लिये वितरण विकल्प देने अनुमति / आप्शन देने अथवा आफ लाइन अनुमति देने का आग्रह किया था । आन लाइन की अनुमति तो मिली नहीं , आफ लाइन की लिखित अनुमति दिये बिना मौखिक रूप से आफ लाइन खाद्यान्न वितरित करने दबाव बनाया जा रहा है और इससे इंकार करने वाले सोसायटियों से संचालित किये जा रहे उपभोक्ता केंद्रों का संचालन वापस ले स्व सहायता समूहों को सौंपा जा रहा है ।
  बीते नवंबर माह का खाद्यान्न प्राप्त करने ‌से वंचित अनेक समितियों के उपभोक्ताओं से मिलने वाली शिकायतों पर छानबीन करने के ‌ बाद किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने यह  जानकारी देते हुये बतलाया है कि सोसायटी कर्मियों के अनुसार वे 20 नवंबर तक  हड़ताल में थे व खाद्यान्न का भंडारण भी विलम्ब से नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में हुआ था इसलिये ‌सभी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न ‌का वितरण नहीं हो पाया था और इसलिये दिसंबर में नवंबर माह के खाद्यान्न वितरण के लिये अनुमति मांगी ‌गयी थी ।

श्री शर्मा ने आगे जानकारी दी है कि इस संबंध में कार्यालय  ( खाद्य शाखा ) रायपुर द्वारा भी संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय को बीते 8 दिसंबर को एक पत्र लिखकर खाद्य निरीक्षकों से मिली जानकारी के हवाले से बतलाया गया था कि ई पास एवं तौल मशीनें खराब होने व नवंबर माह का खाद्यान्न विलंब से अंतिम सप्ताह में भंडारण होने की वजह से अधिकांश हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा सका था इसलिये वंचित हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने समय सीमा में वृद्धि करते हुये दिसंबर माह में अतिरिक्त 15 दिवस बीते नवंबर माह के खाद्यान्न वितरित करने वितरण विकल्प की अनुमति / आप्शन ई पास मशीन में उपलब्ध कराया  जावे। इसके जवाब में संचालनालय द्वारा बीते 12 दिसंबर को रायपुर के खाद्य नियंत्रक को पत्र लिख  जिला कार्यालय को प्राप्त रिपोर्ट व कितने दूकानों में कितने राशनकार्डधारियो को वितरण शेष होने की जानकारी प्रतिवेदन व‌ प्रस्ताव सहित भेजने का निर्देश दिया था ।
इसके बाद हुये कथित पत्राचार की जानकारी न होने ‌की बात कहते हुये श्री शर्मा ने बतलाया है कि सोसायटी कर्मियों के अनुसार उन्हें मौखिक तौर पर आफ लाइन खाद्यान्न वितरण करने दबाव डाला जा रहा है और इस संबंध में लिखित आदेश मांगने पर हीलहवाला किया जा रहा है तथा मौखिक ‌आदेश का पालन से इंकार करने पर उपभोक्ता केंद्रों का संचालन जनवरी माह शुरू होते ही सोसायटियों से छीन स्व सहायता समूहों को सौंपा जा रहा है । मौखिक ‌आदेश का पालन करने पर वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न को शार्टेज दिखाने व इसे सुधरवाने में लंबी प्रक्रिया व होने वाले दिक्कतों ‌की जानकारी कर्मियों से मिलने की बात कहते हुये श्री शर्मा ने कहा है कि एक ओर जब केन्द्र सरकार सोसायटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने अनेक व्यवसायों का‌ दायित्व इन्हें सौंपने की‌ योजना बना रहा है ऐसे में सोसायटियों से उपभोक्ता केंद्रों का दायित्व वापस लेना आश्चर्यजनक है । उन्होंने ई पास मशीन में अनुमति / आप्शन देने अथवा ‌आफ लाईन वितरण ‌हेतु लिखित आदेश सोसायटियों को देने की‌ मांग की‌ है। 

  • Related Posts

    PADDY; खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में महासमुंद जिले में 20 नए धान उपार्जन केन्द्रों को मिली अनुमति, किसान गदगद

    महासमुंद, अब किसानों को धान बेचने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पडेगी। राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं…

    FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

    रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती