VICE CHANCELLOR; पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुलपति की हुई नियुक्ति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में कुलपति की नियुक्ति की है। प्रोफेसर मनोज दयाल को KTU के कुलपति बनाए गए हैं। वह वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार हरियाणा में मास कम्युनिकेशन विभाग के प्रोफेसर हैं।

जारी आदेश में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 एवं संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा Professor Manoj Dayal, Department of Mass Communication, Guru Jambheshwar University of Science and Technology, Hisar (Haryana) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।उनका कार्यकाल, उपलब्धियां एवं सेवा शर्ते, उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी। अभी कुलपति का प्रभार संभागायुक्त रायपुर आईएएस एमडी. कावरे के पास है।

अब छत्तीसगढ़ के एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति से अकादमिक कार्यों और लंबे समय से लंबित प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आएगी। प्रो. दयाल का विशाल अनुभव प्रदेश के पत्रकारिता के छात्रों के लिए नई दिशा तय करेगा।

कौन हैं प्रो. मनोज दयाल

प्रो. मनोज दयाल देश के अकादमिक जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उनके पास अध्यापन और शोध का कुल 35 सालों का लंबा अनुभव है। 15 साल से अधिक समय से प्रोफेसर के रूप में कार्यरत। उनके मार्गदर्शन में अब तक एक दर्जन (12) से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी पूर्ण की है। उनकी जनसंचार और पत्रकारिता पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

  • Related Posts

    HC; पुलिस विभाग में प्रमोशन को लेकर विवाद, हाईकोर्ट ने 8 अफसरों को भेजा नोटिस

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में वरिष्ठता को दरकिनार कर कनिष्ठ अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (SP) और कमांडेंट जैसे उच्च पदों का प्रभार दिए जाने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया…

    RALLY ; राजधानी में 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, इन रास्तों पर यातायात बाधित रहेगी

     रायपुर, राजधानी रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी. इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने यात्रा के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र