POLICE;आरक्षक भर्ती मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा सुनेंगे अभ्यर्थियों की शिकायत,पीएचक्यू में होगी सुनवाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती पर उठे रहे सवालों का गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भर्ती प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने जवाब दिया है. प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बताते हुए अभ्यर्थियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए तारीख भी तय की गई है.

जानकारी के अनुसार, एडीजी एसआरपी कल्लूरी जहां 19–20 दिसंबर को PHQ में अभ्यर्थियों की शिकायत सुनेंगे, वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा 20 दिसंबर को सुनवाई करेंगे. समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का तय किया गया है.

आरक्षक भर्ती में पूरी पारदर्शिता के लिए QR कोड जारी किया गया है, जिसके जरिए सभी अभ्यर्थियों के नंबर देखे जा सकते हैं. वहीं सुनवाई के लिए रायपुर नहीं आ आने वाले अभ्यर्थी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे.

बता दें कि आरक्षक के प्रदेश में 6000 पदों के लिए 7 लाख आवेदन आए हैं. पूरी प्रक्रिया संपन्न करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी किया गया है. सभी जिलों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी किया गया है, जिसे QR कोड के जरिए देखा जा सकता है.

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर