HC; छत्तीसगढ़ में मराठी भाषा को भाषाई अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 3 महीने में निर्णय लेने का दिया निर्देश

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में मराठी भाषा को भाषाई अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई। इसपर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर विचार कर तीन माह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में हुई।

बिलासपुर के तिलक नगर में रहने वाले डॉ. सचिन काले ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका लगाई थी। उन्होंने अपने मामले की खुद पैरवी करते हुए मांग की कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी मराठी भाषी समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जाना चाहिए। याचिका में केंद्र सरकार की अधिसूचना का हवाला देते हुए तर्क दिया कि संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों को अधिकार देते हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के टीएमए पाई फाउंडेशन बनाम कर्नाटक राज्य के फैसले का हवाला देते हुए बताया गया कि अल्पसंख्यक दर्जे का निर्धारण राज्य स्तर पर होना चाहिए, न कि पूरे देश के संदर्भ में। कई राज्यों में भाषाई आधार पर अल्पसंख्यक दर्जा देने की जानकारी दी गई।

याचिका में बताया गया कि कर्नाटक ने उर्दू, मराठी, हिंदी और तुलु को राज्य में अल्पसंख्यक भाषा के रूप में अधिसूचित किया है। तमिलनाडु ने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम उर्दू को राज्य में अल्पसंख्यक भाषा घोषित किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश ने भी उर्दू, मराठी और सिंधी को अल्पसंख्यक भाषा घोषित किया है। वहीं महाराष्ट्र में यहूदियों को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में अधिसूचित करने की भी जानकारी दी गई। मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर विचार कर राज्य सरकार को तीन माह के भीतर निर्णय लेने कहा है।

  • Related Posts

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    0 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई बैठकरायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कल विधानसभा स्थित समिति कक्ष में प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन की तैयारियों को लेकर…

    MUSEUM; चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत बोले-देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए

    0 छत्तीसगढ़ का शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय अद्वितीय, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने नवा रायपुर में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का किया अवलोकन रायपुर, सुप्रीम कोर्ट…

    You Missed

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ