HC; गृह विभाग के तीन बड़े अफसरों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

रायपुर,  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने न्यायालय की अवमानना करने के आरोप में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग में पदासीन तीन अफसरों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने इन अफसरों को 4 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का भी आदेश दिया है। पूरा मामला 2013 से जुड़ा है।

यह मामला 2013 से जुड़ा है। जेल विभाग के 17 फार्मासिस्ट ग्रेड-2 कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि अन्य विभागों में कार्यरत समान पद के कर्मचारियों को उनसे अधिक वेतन मिल रहा है। इस मामले में याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने दस साल बाद 2023 में फैसला सुनाते हुए याचिकाकर्ताओं के पक्ष में आदेश दिया। इस फैसले को चुनौती देते हुए उत्तरवादियों ने 2024 में हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन उच्च न्यायालय की युगल पीठ ने इसे विचारण-अयोग्य बताते हुए खारिज कर दिया।

जब शासन ने 2023 के फैसले को लागू नहीं किया तो व्यथित होकर याचिकाकर्ताओं ने 2025 में दोबारा हाईकोर्ट में अंतरिम आवेदन सहित न्यायालय की अवमानना की याचिका दाखिल की। अधिवक्ता प्रवीण सोनी और उनके सहयोगी विजयिता साहू, शीतल सोनी आदि ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष प्रस्तुत किया। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का हवाला देते हुए अंतरिम आवेदन को खारिज कर दिया, लेकिन अवमानना के आरोप में तीन बड़े अफसरों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया और उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति का आदेश दिया। इस फैसले से स्पष्ट है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना गंभीर अपराध है और शासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों को भी इसका पालन करना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    CRIME; शादी के दूसरे दिन ही पत्नी से मांगे 3 करोड़ और कार, डिप्टी कलेक्टर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

    रायपुर,. छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है. डिप्टी कलेक्टर और उनके परिजनों के खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ना,…

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा