POLITICS; डा. महंत बोले- मैग्नेटो माल में तोडफोड करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करें वर्ना कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी

0 रायपुर मैग्नेटो मॉल में हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ बेहद निंदनीय

रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कल रायपुर मैग्नेटो मॉल में जो कुछ भी हुआ, वह न केवल शर्मनाक है बल्कि छत्तीसगढ़ की शांत और सौहार्दपूर्ण फिजा पर एक बदनुमा दाग है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, क्रिसमस के पर्व पर सजावट को निशाना बनाना और वहां मौजूद आम नागरिकों व कर्मचारियों से उनका धर्म और जाति पूछकर डराना-धमकाना, यह साबित करता है कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और गुंडाराज हावी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से ‘शांति का टापू‘ रहा है। यहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ अपने त्यौहार मनाते आए हैं। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम राजधानी के बीचों-बीच, दिनदहाड़े लाठियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। किसी से उसका धर्म पूछकर उसे आतंकित करना यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति कभी नहीं रही।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मैं राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से यह स्पष्ट मांग करता हूँ कि इस घटना में शामिल उपद्रवियों की तत्काल पहचान कर उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि ऐसी कार्रवाई हो जो एक नजीर बने। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मैं सरकार को चेतावनी देता हूँ कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और इस अराजकता के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व