CRICKET; PSL पर प्रतिबंध, आर्थिक जुर्माना…! बायकॉट की भारी कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, ICC ने PCB को दी वार्निंग

 0 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान

नईदिल्ली, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि कोलंबो में भारत के साथ होने वाले मैच का वह बहिष्कार करेगा. अब इस पूरे मामले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ICC ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ऑफिशियल और लिखित सूचना का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इस तरह का निर्णय वैश्विक खेल आयोजनों की मूल भावना के खिलाफ है.

ICC ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच श्रीलंका के कोलंबो के फेमस प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को होने वाला है. पाकिस्तान के बहिष्कार के बाद आईसीसी ने कहा है कि किसी भी विश्व कप जैसे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सभी क्वालीफायी टीमें तय कार्यक्रम के मुताबिक बराबरी की शर्तों पर मुकाबला करती हैं. किसी भी टीम द्वारा चुनिंदा मैच खेलने का फैसला टूर्नामेंट की निष्पक्षता, निरंतरता के साथ ही खेल भावना को नुकसान पहुंचाता है.

इसके साथ ही ICC ने आगे कहा कि टूर्नामेंट्स खेल की पवित्रता, प्रतिस्पर्धात्मक संतुलन और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं. यदि इस तरह चुनिंदा भागीदारी इन मूल्यों को कमजोर करती हैं. इसके साथ ही प्रतियोगिता पर प्रश्न खड़े करती है. आईसीसी ने ये भी कहा है कि राष्ट्रीय नीतिगत मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है लेकिन ये निर्णय ग्लोबल क्रिकेट, प्रतियोगिता की साख और क्रिकेट के करोड़ों प्रशंसकों खासकर पाक क्रिकेट प्रेमियों के हित में नहीं है.

PCB को भुगतने होंगे दूरगामी परिणाम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान को दूरगामी और गंभीर परिणामों के बारे में गंभीरता से सोचना के लिए कहा है. इसके साथ ही आईसीसी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसका असर ना केवल पाक क्रिकेट पर पड़ेगा, बल्कि पूरे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर भी पड़ेगा, जिसका पीसीबी खुद हिस्सा है और वह लाभ उठा रहा है.

पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने के लिए भारत के साथ मैच ना खेलने का निर्णय लिया है. अब पीसीबी की चेतावनी और फटकार के बाद पाक को दोबारा सोचना होगा इससे उसकी टीम की साख पर दांव है.

ICC पाक पर क्या कार्रवाई कर सकता है?

  • पाकिस्तान को ICC के टूर्नामेंट्स की मेजबानी से रोक सकता है.
  • आईसीसी की ओर से मिलने वाली करोड़ों रुपये की रेवेन्यू शेयरिंग पर रोक लगाई जा सकती है.
  • पाक क्रिकेट टीम को द्विपक्षीय सीरीज खेलने से रोका जा सकता है.
  • पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के लिए विदेशी खिलाड़ियों को NOC देने से रोका जा सकता है. इसकी आधिकारिक मान्यता रद्द की जा सकती है.
  • पाकिस्तान पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान

 आगामी टी-20 वर्ल्डकप को लेकर पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्डकप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है.

15 फरवरी को होने वाले मैचे में खेलने से मना किया

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को मैच होना है. लेकिन अब पाकिस्तान ने इस मैच को खेलने से मना कर दिया है. ये फैसला पाकिस्तान सरकार की तरफ से आया है और इसके लिए कोई वाजिब वजह नहीं बताई गई है. ऐसे में बहुत मुमकिन है कि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मैच न खेलने की वजह पूछ सकती है. आईसीसी ने पहले ही पाकिस्तान को आगाह किया है कि अगर टूर्नामेंट के बॉयकॉट की हिमाकत की तो कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. अब देखना होगा कि पाकिस्तान के भारत के साथ मैच न खेलने के फैसले पर आईसीसी का क्या रुख होता है. सूत्रों के मुताबिक, अभी पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को मैच न खेलने के अपने फैसले से अवगत नहीं कराया है.

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने लिया फैसला

दरअसल टी-20 विश्वकप में बांग्लादेश की टीम ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश की टीम को बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को टीम में शामिल कर लिया था. इसका पाकिस्तान ने विरोध किया था. इसके बाद पाकिस्तान ने विश्व कप का बहिष्कार करने की गीदड़भभकी भी दी थी, लेकिन जब आईसीसी की कार्रवाई के डर से पाकिस्तान की टीम ने कोलंबो का टिकट कटवा दिया. पाकिस्तान सरकार के भारत के साथ विश्व कप में मैच ना खेलने को लेकर किए ऐलान से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीसीबी चीफ मोहनसिन नकवी के बीच मुलाकात हुई थी. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला लिया है.

  • Related Posts

    CRICKET; सर गारफील्ड सोबर्स लेकिन सर सुनील  या सचिन क्यों नहीं?

    क्रिकेट जगत के हजारों खिलाड़ियों में से ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख द्वारा दिए जाने वाले “सर” की उपाधि पाने वालों में सर गारफील्ड सोबर्स का कल निधन हो गया।क्रिकेट प्रेमियों…

    FIFA World Cup; स्पेन बना चैंपियन, मेसी की अर्जेंटीना को दी 1-0 से मात, टोरेस रहे जीत के हीरो

    नईदिल्ली,  फीफा विश्व कप 2026 का खिताब अर्जेंटीना का हराकर स्पेन ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबला में स्पेन ने अर्जेंटीना पर 1-0 से जीत दर्ज की. फीफा…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’