ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई 2025 को दिए गए उत्तर में परियोजना में अनियमितता स्वीकार की जा चुकी है, तो बताएं कि अब तक दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई? पूर्व स्पीकर कौशिक ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सवाल करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से इस मामले को सदन में उठाया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल से इस परियोजना में भ्रष्टाचार का सिलसिला शुरू हुआ, जो अब तक थमा नहीं है।

जवाब में मंत्री वर्मा ने बताया कि मामले की जांच ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई 2025 को प्रारंभिक जांच पंजीबद्ध कर ली गई है और जांच प्रक्रियाधीन है। सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं और जांच पूरी होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक कौशिक ने सदन में कहा कि इस परियोजना की नींव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में रखी गई थी, जिसका शिलान्यास पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस महत्वाकांक्षी योजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ। कागजों में लाइनिंग और डिजाइन बदले गए और करोड़ों रुपए के मुआवजे में अनियमितताएं की गईं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से मामले को लगातार उठाया जा रहा है, लेकिन दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। जो तथ्य सामने हैं, उन पर भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। यह केवल एक गांव का उदाहरण है, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में इसी तरह परियोजनाओं में करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने सरकार से समयबद्ध जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

3 साल में सरकारी जमीन पर कब्जे के 708 मामले, सदन में उठा मुद्दा

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में बिलासपुर जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने वर्ष 2023-24 से अब तक मिली शिकायतों का ब्योरा मांगते हुए पूछा कि कितने कॉलोनाइजर के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुईं और उन पर क्या कार्रवाई की गई।

जवाब में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि इस अवधि में कुल 708 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें 695 मामले राजस्व विभाग से जुड़े हैं, जबकि 13 मामले नगरीय प्रशासन विभाग के हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कब्जे से जुड़े मामलों में 6 शिकायतें सीधे कॉलोनाइजर के खिलाफ दर्ज की गई हैं। इनमें 4 प्रकरण राजस्व विभाग तथा 2 नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत हैं। संबंधित विभागों ने इन मामलों में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कई प्रकरणों का निराकरण विभागीय स्तर पर किया गया है। गंभीर मामलों में न्यायालयीन कार्रवाई की गई है, वहीं कुछ मामलों में बेदखली आदेश भी जारी किए गए हैं। सरकार ने दोहराया कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    ASSEMBLY; भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

    0 अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….