ACCIDENT;अवैध रेत खदान में हाइवा की चपेट में आने से पूर्व उपसरपंच की मौत, मामला सीमा विवाद में फंंसा

महासमुंद, जिले के बरबसपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन के दौरान कल हुई एक दर्दनाक हादसे में पारागांव रायपुर निवासी संतु पाल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा एक हाइवा वाहन की चपेट में आने से हुआ। संतुपाल पूर्व में पारागांव के उपसरपंच भी रह चुके थे।

घटना स्थल को लेकर दो जिलों महासमुंद और रायपुर के बीच सीमा विवाद की स्थिति बन गई है। प्रशासनिक स्तर पर इसे रायपुर जिले का मामला बताया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोग इसे बरबसपुर (महासमुंद) क्षेत्र की घटना मान रहे हैं। इससे राजनीतिक हस्तक्षेप और मामला दबाने की आशंकाएं भी उठ रही हैं।

एक दिन पहले ही महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बरबसपुर सहित 11 ग्राम पंचायतों को अवैध रेत खनन को लेकर नोटिस जारी किया था। नोटिस में पंचायतों को सीधी जवाबदेही के दायरे में लाया गया था। लेकिन उसके 24 घंटे के भीतर ही यह दुखद घटना सामने आ गई। बरबसपुर क्षेत्र पहले भी अवैध खनन के लिए बदनाम रहा है। बताया जाता है कि यहां सक्रिय रेत माफियाओं का राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। एक माफिया नेता को स्थानीय संघ का अध्यक्ष भी बताया गया है, जिसकी पकड़ राजधानी तक है।

छत्तीसगढ़ में वर्षों से अवैध रेत खनन एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। महानदी सहित कई नदियों का सीना चीरकर माफिया करोड़ों का अवैध कारोबार चला रहे हैं। हाईकोर्ट ने भी इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि जब तक दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह गोरखधंधा नहीं रुकेगा।

  • Related Posts

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……