HC;’आई लव यू’ बोलना सेक्सुअल हैरासमेंट नहीं… बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने आरोपी को बरी किया

नागपुर, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक आदमी की सजा रद्द की। अदालत ने कहा कि ‘आई लव यू’ कहना केवल भावना की अभिव्यक्ति है और अपने आप में सेक्सुअल हैरासमेंट के बराबर नहीं है। जस्टिस उर्मिला जोशी-फाल्के की बेंच ने 2015 में एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति को बरी कर दिया।

कोर्ट ने क्या कहा?

मामले की सुनवाई करते हुए बेंच ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी यौन कृत्य में अनुचित स्पर्श, जबरन कपड़े उतारना, अभद्र इशारे या महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से की गई टिप्पणी शामिल है। इससे पहले नागपुर की एक सत्र अदालत ने 2017 में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत व्यक्ति को दोषी ठहराया था। बेंच ने उसे तीन साल की कैद की सजा भी सुनाई थी।

क्या है मामला?

उस व्यक्ति पर 17 वर्षीय लड़की को स्कूल से घर जाते समय परेशान करने का आरोप था। शिकायत में कहा गया है कि उस व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ा और कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। किशोरी घर गई और अपने पिता को बताया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। हाईकोर्ट ने व्यक्ति की सजा को रद्द करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति से यह संकेत नहीं मिलता कि उसका इरादा लड़की का सेक्सुअल हैरासमेंट करने का था।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; फूट-फूटकर रो पड़े केजरीवाल, दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर भावुक हुए AAP चीफ,सीबीआई अफसरों पर लटकी जांच की तलवार

    नई दिल्ली, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया है। दिल्ली शराब घोटाला में क्लीन चिट मिलने के…

    CRIME;नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड,पहले लोगों ने जमकर कूटा…फिर करवाया डांस

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले के देवनगर नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए वनरक्षक की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. इतना ही मारपीट करने के बाद फोन में…

    You Missed

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन