कानून व्यवस्था

RAPE; मेडिकल छात्रा से गैंग रेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा की छात्रा गोलगप्पे खाने निकली थी

दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के दुर्गापुर स्थित मेडिकल कॉलेज में ओडिशा की छात्र के साथ रेप की घटना हुई। पीड़ित के पिता को जानकारी उसकी सहेली ने दी। पीड़ित के पिता ने बेटी के साथ हुई हैवानियत को कैमरे पर बताया है। पिता ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि रात 10 बजे उसकी सहेली ने हमें फ़ोन किया और कहा आपकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है। हम जलेश्वर में रहते हैं। मेरी बेटी यहां पढ़ाई कर रही थी। पश्चिम बंगाल के गैंगरेप की यह घटना जिस जगह पर हुई। वह राजधानी कोलकाता से 170 किलोमीटर की दूरी पर है। पीड़िता पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र दुर्गापुर के शोभापुर के पास स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

दोस्त उसे छोड़कर भाग गया
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों और महिला के साथ आए उसके दोस्त सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पिता के पहुंचने पर पीड़िता की हालत गंभीर थी। पीड़ित मेडिकल स्टूडेंट के पिता के अनुसार शुक्रवार को उसे उसका एक सहपाठी कुछ खाने के बहाने बाहर ले गया था। इसके जब दो-तीन और आदमी आए, तो वह उसे छोड़कर भाग गया। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता केअनुसार यह घटना रात 8 से 9 बजे के बीच हुई। हॉस्टल बहुत दूर है। वह यहां खाना खाने आई थी। पिता ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ढीली है। इतनी गंभीर घटना हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां कोई व्यवस्था नहीं है, कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

बंगाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। पीड़िता मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है।

पुलिस ने की थी ये पोस्ट
इससे पहले पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा था कि दुर्गापुर में कॉलेज परिसर के बाहर शुक्रवार देर रात एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा पर हुए यौन उत्पीड़न से हम बेहद दुखी हैं और सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। बंगाल पुलिस ने कहा कि पीड़िता का दर्द जितना ओडिशा का है, उतना ही हमारा भी है और हम अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

विपक्ष ने ममता सरकार पर बोला था हमला
इस घटना पर पश्चिम बंगाल के विरोधी दल नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में नारी का सम्मान सुरक्षित नहीं है। दुर्गापुर की घटना दोपहर के बाद सभी मीडिया में आ गई है। जलपाईगुड़ी के जिला राजगंज में एक राजवंशी परिवार की क्लास 7वीं में पढ़ने वाली 13 साल की लड़की के साथ रेप हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दालिम मोहम्मद (61) को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि ये दो घटनाएं क्यों घंटीं। एक एमबीबीएस की छात्रा है तो दूसरी स्कूल की। सीएम ममता बनर्जी विशेष कौम को बढ़ावा दे रही है। सरकार रेपिस्ट को बचा रही है।

Related Articles

Back to top button