POLICE;राजधानी रायपुर में आज से पुलिस कमिश्नर प्रणाली, मजिस्ट्रेट पावर से पुलिस होगी मजबूत

 रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू हो गया है. वहीं आईपीएस संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं. इसके तहत बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला IPS को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के साथ ही पुलिस आयुक्त को मजिस्ट्रेट स्तर के कई अहम अधिकार सौंपे गए हैं. वहीं, शहर और ग्रामीण इलाकों के सभी प्रमुख थानों को इस नई प्रणाली के दायरे में लाया गया है. 

पुलिस कमिश्नर सिस्टम में तीन हिस्से में बंटी राजधानी

पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने से राजधानी रायपुर तीन हिस्सों में बंट गया है. जिसमें रायपुर पश्चिम, रायपुर मध्य और रायपुर उत्तर शामिल हैं. अधिसूचना के मुताबिक रायपुर नगर निगम क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या करीब 19 लाख है. यहां बढ़ती आबादी, अपराध, ट्रैफिक दबाव और शहरी चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. कमिश्नर सिस्टम के लिए रायपुर पुलिस को दो जिलों में बांटा गया है. इनमें रायपुर नगरीय (शहर) और रायपुर ग्रामीण हैं. रायपुर शहर अंतर्गत 21 थाने रहेंगे, जबकि ग्रामीण में 12 थाने रहेंगे.

पुलिस कमिश्नर सिस्टम

  • पुलिस कमिश्नर को जिला मजिस्ट्रेट की शक्तियां मिलती हैं
  • पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था का प्रमुख होता है.
  • कलेक्टर-एसपी के लिए दोहरी व्यवस्था खत्म होगी.
  • लॉ एंड ऑर्डर के लिए दोहरी व्यवस्था खत्म होगी.
  • पुलिस कमिश्नर के पास लाइसेंस जारी करने का हक होगा.
  • IPS अधिकारी ही पुलिस कमिश्नर बनते हैं. रायपुर कमिश्नरेट के 21 शहरी थानें शामिल

कमिश्नरेट व्यवस्था में रायपुर शहर के जिन थानों को शामिल किया गया है. उनमें सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के अंतर्गत क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह.

रायपुर कमिश्नरेट के 12 ग्रामीण थानें शामिल

ग्रामीण क्षेत्रों के जिन थानों को रायपुर कमिश्नरेट में शामिल किया गया है, उनमें विधानसभा, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के बाहर का क्षेत्र) शामिल हैं.

15 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, संजीव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है. गुरुवार शाम 15 आईपीएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. वहीं कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं.

2004 बैच के IPS अधिकारी हैं संजीव शुक्ला

राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के साथ ही संजीव शुक्ला को शहर का पहला कमिश्नर बनाया गया है. संजीव शुक्ला 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. अब तक वे बिलासपुर रेंज के आईजी के पद पर तैनात थे.

इन IPS अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर

  • संजीव शुक्ला(IPS-2004) को बिलासपुर आईजी रेंज से पुलिस कमिश्नर, रायपुर बनाया गया है.
  • रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बनाया गया है.
  • अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज पदस्थ किया गया है.
  • बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था देख रहे थे, उनको पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है.
  • अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है.
  • लाल उमेंद सिंह (IPS-2011) को रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर पदस्थ किया गया है.
  • शशि मोहन सिंह (IPS-2012) को जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ नियुक्त किया गया है.
  • दिव्यांग पटेल (IPS-2014) को रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर बनाया गया है.
  • उमेश प्रसाद गुप्ता(IPS-2020) को सेनानी 14वीं बालोद से पुलिस उपायुक्त(मध्य) रायपुर नगरीय बनाया गया है.
  • संदीप पटेल(IPS-2020) को सेनानी 16वीं वाहिनी नारायणपुर से पुलिस उपायुक्त(पश्चिम) रायपुर नगरीय बनाया गया है.
  • Related Posts

    MEETING; राज्यपाल बोले-विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

    *निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी  की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों का कल्याण विश्वविद्यालयों की…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता अंजय शुक्ला समेत तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती