LOK BHAVAN; अब विश्वविद्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ जांच के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति,सरकार से तकरार बढने की संभावना

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के सरकारी विश्वविद्यालयों में अब किसी भी अधिकारी, शिक्षक या कर्मचारी के खिलाफ जांच शुरू करने से पहले राज्यपाल से अनुमति लेनी होगी। जांच पूरी होने के बाद अंतिम निर्णय लेने के लिए भी कुलाधिपति की स्वीकृति जरूरी होगी। इस संबंध में लोकभवन से आदेश जारी किया गया है। बता दें कि इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच अधिकारों को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।

दरअसल अब तक विश्वविद्यालयों में कुलपति स्तर तक राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में रहा है। इसके बाद के अधिकारियों से जुड़े मामलों में राज्य सरकार निर्णय लेती है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत कुलसचिव या प्रभारी कुलसचिव के अलावा अब किसी भी अधिकारी, शिक्षक या कर्मचारी के खिलाफ जांच शुरू करने से पहले राज्यपाल से अनुमति लेना जरूरी हो गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं, जहां विभागीय जांच जारी है। फिर चाहे वो छत्तीसगढ़ का कृषि विद्यालय बीज घोटाला मामला हो, बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार का मामला हो या आदर्श महाविद्यालय लोहारकोट में जेम पोर्टल के माध्यम से की गई 1.06 करोड़ों की खरीदी का मामला हो। लोक भवन द्वारा जारी इस नए आदेश के बाद इस तरह के मामलों की जांच प्रक्रिया पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य में संचालित 15 शासकीय विश्वविद्यालयों से जुड़े अधिनियमों का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्यपाल इन विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। इसी आधार पर निर्देश जारी कर सभी विश्वविद्यालयों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया या अनुशासनात्मक कार्रवाई से पहले आवश्यक अनुमोदन लिया जाए। साथ ही जांच के बाद लिए जाने वाले हर अंतिम फैसले में भी कुलाधिपति की स्वीकृति अनिवार्य होगी। इन आदेशों के बाद विश्वविद्यालयों से जुड़े मामलों में सरकार और राजभवन के बीच अधिकारों को लेकर खींचतान के संकेत मिल रहे हैं।

  • Related Posts

    CABINET; साय केबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। कैबिनेट बैठक में धान…

    HOLIDAY; सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इस दिन के लिए पहले घोषित ऐच्छिक अवकाश को बदलकर सामान्य/सार्वजनिक अवकाश…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच