POLITICS; पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम नीतीश का पुतला, जमानत मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

पटना, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज रविवार (8 फरवरी) को कांग्रेस कार्यालय के सामने सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि, जानबूझकर सरकार पप्पू यादव को फंसा रही है और उनकी गिरफ्तारी की गई है।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, नीट छात्रा हत्या मामले पर लगातार हमारे नेता बोल रहे थे और कई बातों को जनता के सामने रख रहे थे। यह बात प्रशासन को और सरकार को यह नागवार गुजरी है। यही कारण है कि पुराने मामले को लेकर पप्पू यादव को जेल भेजा गया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि, जब तक पप्पू यादव को जमानत नहीं दिया जाता है, तब तक लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहेंगे। हम लोग बिहार में सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे। ऐसा तानाशाही सरकार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

31 साल पुराने मामले में हुई है गिरफ्तारी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात पटना पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था। सासंद पर किराए के मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप था। पटना मेडिकल कॉलेज में पप्पू यादव का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है।

  • Related Posts

    HEALTH; डाक्टरों का सच ,कड़ुवा तो है…

    छत्तीसगढ़ की भाजपा के नेताओं में  “कद्दावर” शब्द का उपयोग सिर्फ एक व्यक्ति बृजमोहन अग्रवाल के लिए किया जाता है। क्यों किया जाता है? ये जानना जरूरी नहीं है, सबको…

    POLITICS; वार्ड अध्यक्ष सूची पर कांग्रेस में बवाल, PCC ने लिया कड़ा फैसला,नियमों की अनदेखी पड़ी भारी?

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। रायपुर शहर कांग्रेस द्वारा वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी करने के कुछ ही…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……