RAILWAY; नए साल में बदल जाएगी ट्रेनों की आवाजाही, रेलवे ने जारी की नई समय सारिणी

रायपुर,नए साल यानि एक जनवरी से ट्रेनों का टाइम बदल जाएगा। रेलवे ने हर साल की तरह विभिन्न सेक्शनों में आधारभूत संरचना को और अधिक विकसित करते हुए इस साल भी भारतीय रेलवे की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 55 गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

 भारतीय रेलवे की समय सारणी में 01 जनवरी, 2026 से आंशिक परिवर्तन किया गया हैं । गाडियों के परिचालन में प्रस्थान से आगमन तक के समय में गति बढाते हुये परिचालन समय की बचत के लिए समय सारणी में परिवर्तन किया जाता है । इन आवश्यक कार्यो को निरंतर करते रहने से विभिन्न सेक्शनों में मेल एक्सप्रेस गाड़ियो में 10 मिनट से लेकर 25 मिनट तक एवं पैसेंजर गाड़ियों में 05 मिनट से लेकर 20 मिनट तक के परिचालन समय में बचत होगी । 

इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी 01 जनवरी, 2026 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में इस रेलवे से चलने वाली एवं होकर गुजरने अप दिशा एवं डाउन दिशा की 55 गाडियों का परिचालन समय बदलाव किया गया है । अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अप दिशा एवं डाउन दिशा की ट्रेनों में 55 एक्सप्रेस एवं 08 पैसेंजर गाड़ियों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया एवं अन्य रेलवे स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी ।

  • Related Posts

    RAILWAY; आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस्तर का रेलवे स्टेशन, डीआरएम अमिताभ सिंघल ने लिया जायजा

    जगदलपुर, नक्सल समस्या से मुक्ति के बाद बस्तर में रेल कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाने की दिशा में बस्तर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने पर भी जोर…

    RAILWAY; 1 जनवरी 2027 से लखनऊ–रायपुर गरीब रथ नए नंबर के साथ होगा संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत

    रायपुर , रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12535/12536 लखनऊ–रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत यह गाड़ी 01 जनवरी…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..