NAXALITE; आखिरी सांसें गिन रहा ‘लाल आतंक’, तेलंगाना में छत्तीसगढ़ के 39 नक्सलियों का सरेंडर

जगदलपुर, नक्सल संगठन अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. इसी बीच नक्सलियों को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां आज तेलंगाना में 41 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. आत्मसमर्पण करने वाले 39 नक्सली छत्तीसगढ़ से हैं. सरेंडर करने वाले 41 नक्सलियों में से 24 ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर किए गए हथियारों में तीन AK-47, एक LMG, पांच SLR, 7 राइफलें, एक BGL गन, चार 303 राइफलें, एक सिंगल शॉट राइफल और दो एयर गन हैं.

इसमें बटालियन नंबर 01 गुरिल्ला सेना बटालियन के 11 सदस्य भी हैं, जिन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. तेलंगाना के एर्रा गल्ला रवि उर्फ ​​संतोष और प्रवीण, जो 24 वर्षों से संगठन में सक्रीय थे, उन्होंने भीआत्मसमर्पण कर दिया. इसके अलावा, कनिकारूपु प्रभंजन पार्टी के सदस्य, पीडीएस सदस्य ने आत्मसमर्पण किया.

वहीं तेलंगाना राज्य की दूसरी नक्सल क्षेत्रीय समिति से संबंधित 5 सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया. साथ ही कोत्तागुडेम और आंध्र प्रदेश के अल्लुरु सीतारमा राजू जिले के सक्रिय डीवीसी राज्य समिति कैडर 4 ने भी आत्मसमर्पण किया.

पिछले महीने मारा गया था हिडमा

तेलांगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा किए गए आह्वान पर इन नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटने का फैसला किया और शुक्रवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की है. उनके ऐलान के बाद से कई बड़े नक्सलियों ने या तो सरेंडर कर दिया है या फिर वे मारे जा चुके हैं. हाल के दिनों में मारे जाने वाले नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम माडवी हिडमा का रहा है.

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर