TRADITION;बकरा दिलाएगा समाज में एंट्री ! दूसरी जाति में की बेटे की शादी तो समाज ने किया बहिष्कार, कहा- बकरा खिलाओ और वापिस आओ

बालाघाट,  मध्य प्रदेश के बालाघाट से बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता को अपनी बेटे की शादी दूसरे समाज में कराना महंगा पड़ गया। इसका खामियाजा उसे समाज से बहिष्कार होकर उठाना पड़ा। लेकिन इसके बाद समाज वालों ने जो मांग की, उसे जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगे। लड़के के पिता से कहा गया कि वह उन्हें 31 हजार रुपए दे और बकरा खिलाए, इसके बाद हो उनकी समाज में एंट्री हो सकेगी। जिसके बाद पीड़ित ने मानव अधिकार आयोग समेत पुलिस में इसकी शिकायत की है।

उप जेल प्रधान आरक्षक ने मेश्राम परिवार में की थी बेटे की शादी

पूरा मामला बालाघाट नगर से लगे ग्राम गर्रा का है। यहां रहने वाले श्रीराम मालाधारी ने बताया कि वे पाटन जबलपुर के उप जेल में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपने बेटे विशाल मालाधारी का विवाह ग्राम कोसमी निवासी एससी समाज की पूजा मेश्राम के साथ 15 फरवरी को संपन्न करवाया था। जब वह शादी की पत्रिका बांट रहे थे, तब समाज वालों ने उसका यह कहकर विरोध कर दिया कि वह अपनी जाति छोड़कर बेटे के लिए मेश्राम परिवार की बहू मांग रहा है। 

बकरा खिलाओ … 31 हजार दो और समाज में वापिस आओ

समाज वालों ने उन्हें यह कहा कि अगर समाज में वापिस आना है तो इसके लिए 31 हजार रुपए देने होंगे। साथ में बकरा भी खिलाना होगा। ऐसा न करने पर शादी में शामिल नहीं होने और समाज से बहिष्कृत करने की बात कही गई। जब शख्स ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उनके घर शादी के कार्यक्रम में कोई नहीं पहुंचा और आस-पास वालों को जाने से भी रोक दिया गया। समाज वालों ने उन लोगों को भी 11 हजार का जुर्माना देने के लिए कहा है, जो इस विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

मानव अधिकार आयोग ने बताया गैरकानूनी

पीड़ित परिवार का मानना है कि उनकी मान प्रतिष्ठा धूमिल हुई है, जिससे मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। वहीं मानव अधिकार आयोग मित्र फिरोजा खान ने बताया कि ऐसे मामले गैरकानूनी हैं। इसके लिए प्रिवेंशियन ऑफ सोशल डिस्पेरिटी एक्ट बना हुआ है, जिसमें सजा का प्रावधान है।

  • Related Posts

    AWARD; भारतवंशी नवनेथेम पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में की मदद, राष्ट्रपति ट्रंप को निराशा हाथ लगी

    नईदिल्ली, नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनेथेम ‘नावी’ पिल्लै को देने का ऐलान किया है। उन्हें दुनिया में शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा…

    GANDHI; गांधी जयंती पर सफाई अभियान के साथ विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता, नशामुक्ति और अहिंसा का संकल्प,

    0 सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान नारायणपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लिंगो मुदीयाल कृषि महाविद्यालय एवं…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा