FESTIVAL;रायपुर में 25वें भारत रंग महोत्सव 3 से, देशभर के रंगमंच समूह करेंगे सशक्त प्रस्तुतियाँ

रायपुर, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित 25वाँ भारत रंग महोत्सव–2026 आगामी 3 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित रंगमंच महोत्सव पिक्चर एन क्राफ्ट द्वारा, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा, जहाँ देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित रंगमंच समूह अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

महोत्सव का शुभारंभ 3 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। उद्घाटन प्रस्तुति के रूप में नाटक ‘पारो’ का मंचन किया जाएगा, जिसे विवेक कुमार ने बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित होकर लिखा है। इस नाटक का निर्देशन शारदा सिंह द्वारा किया गया है और इसका मंचन प्रस्तुति, पटना (बिहार) द्वारा हिंदी भाषा में किया जाएगा। नाटक की अवधि एक घंटा सत्तावन मिनट है।
4 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे बंगाली भाषा में नाटक ‘शास्ति’ का मंचन होगा। यह नाटक बिरू मुखोपाध्याय द्वारा लिखित तथा बिधान चंद्र हालदार द्वारा निर्देशित है, जिसे गोबरडांगा रंगभूमि, पश्चिम बंगाल प्रस्तुत करेगा। नाटक की अवधि एक घंटा दस मिनट है।

5 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे हिंदी रंगमंच के प्रतिष्ठित नाटक ‘फिर आषाढ़ का एक दिन’ का मंचन किया जाएगा। यह नाटक मोहन राकेश द्वारा लिखित और तानाजी द्वारा निर्देशित है। इसका मंचन द राइजिंग सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल द्वारा किया जाएगा। नाटक की अवधि एक घंटा चालीस मिनट है।

6 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे प्रख्यात रंगकर्मी स्वर्गीय बंसी कौल को श्रद्धांजलि स्वरूप नाटक ‘सीधी दर सीधी उर्फ टुक्के पे टुक्का’ का मंचन होगा। यह नाटक राजेश जोशी द्वारा लिखित एवं बंसी कौल द्वारा निर्देशित है, जिसे रंग विदूषक, भोपाल (मध्य प्रदेश) प्रस्तुत करेगा। नाटक की अवधि एक घंटा तीस मिनट है।

7 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे हिंदी भाषा में नाटक ‘को-जानी कहाँ?’ का मंचन किया जाएगा। यह नाटक दुर्गाश सोनी द्वारा लिखित तथा अन्नपूर्णा सोनी द्वारा निर्देशित है, जिसे दर्पण रंग समिति, कटनी (मध्य प्रदेश) प्रस्तुत करेगी। नाटक की अवधि एक घंटा तीस मिनट है।

महोत्सव का समापन 8 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे महान जननायक बिरसा मुंडा की स्मृति में विशेष प्रस्तुति के साथ होगा। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसका निर्देशन गरिमा दिवाकर द्वारा किया गया है। यह प्रस्तुति अंजोर लोक कला मंच, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत की जाएगी। इसी अवसर पर समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    CGSPC; पाॅवर कंपनी के 11 कर्मचारी सेवानिवृत ,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर दी गई विदाई

    रायपुर , छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 11 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारी.कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र एवं…

    LIQUOR; श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगी शराब, मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब रहेंगे बंद

    रायपुर, राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा इस संबंध में…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती