CRIME; पड़ोसी को दबंगई दिखा रहे थे विधायक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसी लगाने को लेकर हुआ था विवाद

बिलासपुर, छत्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले की जैजैपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिया कर दिया गया। पड़ोसी से मारपीट और गोली मारने की धमकी देने के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

दरअसल, विधायक के पड़ोसी ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसके बाद विधायक बालेश्वर ने भी पड़ोसी के खिलाफ काउंटर केस कराया था। हांलाकि जमानती धारा लगने के कारण विधायक को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। हुआ यूं कि कांग्रेस विधायक और उनके पड़ोसी के बीच 11 जून को विवाद हो गया था। कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू और उनके पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर के बीच एसी (AC) की आउटडोर यूनिट हटाने को लेकर विवाद हुआ था। पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि विधायक साहू ने उनके मकान की दीवार पर जबरन एसी का आउटर यूनिट लगवा दिया। उनसे कई बार हटाने को कहा गया लेकिन उन्होंने यूनिट नहीं हटाई।

जान से मारने की धमकी

उन्होंने जब मैंने मजदूरों से एसी हटाने को कहा, तो विधायक वहां पहुंच गए। जिसके बाद विधायक ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मुझे गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद परिवार डरा हुआ है। उन्होंने परिवार के साथ गाली-गलौज की।

विधायक ने भी लगाया आरोप

हालांकि इस मामले विधायक बालेश्वर साहू ने भी अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पड़ोसी पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि इस मामले में विधायक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने विधायक को मंगलवार को इस मामले में गिरफ्तार किया। उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; फूट-फूटकर रो पड़े केजरीवाल, दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर भावुक हुए AAP चीफ,सीबीआई अफसरों पर लटकी जांच की तलवार

    नई दिल्ली, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया है। दिल्ली शराब घोटाला में क्लीन चिट मिलने के…

    CRIME;नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड,पहले लोगों ने जमकर कूटा…फिर करवाया डांस

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले के देवनगर नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए वनरक्षक की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. इतना ही मारपीट करने के बाद फोन में…

    You Missed

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन