ना उम्र की सीमा हो न जन्म का है बंधन….

मैने खुद को साल, महीने,सप्ताह,दिन से परे  रखने का काम प्रारंभ किया। घर में कुछ कैलेंडर साल खत्म होने के पहले मिल जाया करते थे या लेने की उत्सुकता रहती थी, उसे दफन कर दिया।  कुछ शुभचिंतकों ने घर में आकर कैलेंडर दिया, उनके भावनाओ की कद्र किया  लेकिन घर में उन्हें, रद्दी के हवाले कर दिया।
नगद देकर आज के दिन बासी खबरों के संकलन के रूप में अखबार को देने के लिए  हॉकर को मना कर दिया।अखबार देने वाले एजेंसी का मालिक आ गया।विनम्रतापूर्वक मना करने के बावजूद वह निःशुल्क अखबार देने की पेशकश की।मैं सच बता नहीं पा रहा था, लेकिन उसे मना पाया।
मेरे लिए समय के कीमती होने  का कोई विशेष कारण नहीं  रह गया था। सो घर के अनेक कमरों में टंगे घड़ियों,कलाई में बांधने वाली  घड़ियों का मोह त्याग दिया। सभी समय सूचक यंत्रों को मेरे सहयोगी कर्मियों को दे दिया। वे खुश थे उनको समय दिखाने वाला कोई मिल गया है, मै खुश था कि दिन भर बार बार दिवालों में घड़ी घड़ी, घड़ी देखने की उत्सुकता या प्रताड़ना से मुक्त हो गया।
एक मोबाइल फोन था जो दिन, समय बताने की विवशता लिए हुए थी, उसे सस्ते में बेचकर एक ऐसा मोबाइल खरीद लाया जिसमें दिन, दिनांक और  समय न दिखने का विकल्प था। जिंदगी में ये परिवर्तन शुरुआती  दौर में बड़ा अजीब सा लगा कि साल महीने, सप्ताह, दिन, वार, घंटा, मिनट,सेकंड से बरी हो गए।
मुझे बीते दौर का मंजर भी याद आता रहा जब रात और दिन की गणना का सूचक चांद और सूरज हुआ करते थे। हर रात, चाहे वह कितनी लंबी क्यों न रही हुआ करती थी, उसका सवेरा हुआ करता रहा होगा। जिंदगी के आंकलन के लिए उम्र की गिनती नहीं थी। जी गए तो जी गए, मर गए तो मर गए।उम्र,नहीं हुआ करती थी। वो दौर कितना अच्छा था, अब उस दौर में मैं हूं।

स्तंभकार- संजय दुबे

  • Related Posts

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    NEW YEAR; 12 नहीं…13 महीने का होगा नया साल 2026, इस खास संयोग की वजह

    नईदिल्ली, साल 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तो यह एक सामान्य साल जैसा ही लगेगा, लेकिन हिंदू पंचांग की नजर…

    You Missed

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन