TIGER; मिला टाइगर का शव, नाखून और दांत गायब, बाघ के शरीर पर चोट के भी निशान

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घुई रेंज में एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाघ के शरीर पर चोटों के निशान हैं। बाघ के दांत और नाखून भी गायब मिले हैं। बाघ के मौत की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि बाघ शिकारियों द्वारा फैलाए गए जाल में फंस गया था। जिसके बाद उसे मारा गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घुई रेंज गुरु घासीदास तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के इलाके में आता है। स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह घुई वन परिक्षेत्र के में एक मृत बाघ को देखा जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घुई परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 705 में एक बाघ मृत हालत में मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघ की पीठ पर चोट के निशान मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बाघ के दांत और नाखून गायब मिले हैं। ऐसे में प्रतीत होता है कि उसका शिकार किया गया है। शिकारियों ने बाघ के लिए जाल बिछाया था। बाघ के जाल में फंसने के बाद उसका शिकार किया गया होगा। वन विभाग ने कहा कि आशंका है कि ग्रामीणों ने ही शिकार के लिए फंदा लगाया होगा जिसमें फंसकर बाघ की मौत हो गई। मौत के बाद शिकारियों ने उसके दांत और नाखून निकाल लिए होंगे।

टाइगर रिजर्व में बाघों की आवाजाही

अधिकारियों ने कहा कि घुई वन परिक्षेत्र का एक बड़ा इलाका गुरु घासीदास-तैमोर-पिंगला टाइगर रिजर्व में शामिल किया गया है। यहां बाघों की आवाजाही होती रहती है। जिस बाघ की मौत हुई है वह विभाग द्वारा ट्रेस नहीं किया गया था। आशंका है कि यह बाघ वाड्रफनगर या बिहारपुर वन परिक्षेत्र से होकर घुई रेंज में पहुंचा था।

  • Related Posts

    WILD LIFE; महीने भर से गांवों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, जंगल में छोडने की तैयारी

    गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले के केराबाहरा गांव में आतंक मचाने वाला एक तेंदुआ 1 अगस्त 2026 की सुबह वन विभाग द्वारा सुरक्षित पकड़ लिया गया। यह तेंदुआ पिछले एक…

    RAILWAY; बस्तर-सरगुजा-बिलासपुर संभाग के लिए खुशखबरी! बनेंगे 27 नए रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने 3 नई लाइनों को दी मंजूरी,बसना-सरायपाली-पिथौरा के लिए निराशा

    रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में रेल नेटवर्क और मजबूत होने जा रहा है. आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल सेवाएं और बेहतर होंगी. दरअसल प्रदेश को तीन नई रेल लाइनों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र