CRIME;राजधानी में SBI के चीफ मैनेजर गिरफ्तार, 8 महीनों में 2.78 करोड़ का किया गबन

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके को 2.78 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आहके ने इंटरनल ऑफिस अकाउंट से पैसे निकालकर निजी ट्रेड में इस्तेमाल किया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

रायपुर स्थित एसबीआई के स्पेशलाइज्ड करेंसी मैनेजमेंट शाखा का चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके पिछले आठ महीनों से इंटरनल ऑफिस अकाउंट से पैसे निकाल रहा था. इस पैसे को क्रिप्टो करेंसी, ऑप्शन्स और कमोडिटी ट्रेडिंग, धन एप और डेल्टा एक्सचेंज के माध्यम से निवेश कर रहा था. इसकी जानकारी जांच एजेंसियों को दी गई. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक करप्शन विंग (EOW) ने आरोपी के रायपुर स्थित घर पर छापेमारी की कार्रवाई की. प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स जब्त कर लिए गए हैं.

पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर किए पैसे

जांच एजेंसियों ने आरोपी विजय आहके की पत्नी के बैंक अकाउंट से 2.78 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं. आरोपी ने मल्टीपल फेक एंट्रीज कर रोल ओवर करता था, ताकि सिस्टम में कोई अलार्म जनरेट ना हो सकें. फेक एंट्रीज डिटेक्ट ना हो सके डयू डेलिजेन्स की कमी को दिखाता है और यह एक जांच का विषय है. आरोपी विजय आहके को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 67/2025, धारा 316 (5), 318 (4), 61(2), 338, 336 (3), 340 (2) एवं धारा 13 (1)(ए), 13(2), पीसी एक्ट 1988 यथासंशोधित 2018 पंजीबद्ध किया गया है.

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर