FRAUD; शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अधिवक्ता से 78 लाख की ठगी,जालसाज महिला ने वकील को ऐसे लगाया चूना 

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वरिष्ठ अधिवक्ता शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हो गए। फेसबुक के जरिए संपर्क में आई जालसाज महिला ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर बड़ा मुनाफे का लालच देकर अधिवक्ता को जाल में फंसाया। शुरू में उनका विश्वास जीतने के लिए कुछ पैसे रिटर्न भी दिए। इसके बाद 78 लाख रुपए की ठगी कर ली। जब वकील को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तब उन्होंने साइबर पुलिस से इसकी शिकायत की। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर 2024 को अयोध्या बाईपास में रहने वाले अधिवक्ता जेके शुक्ला से फेसबुक के जरिए ‘सुहानी शर्मा’ नाम की महिला ने संपर्क किया था। खुद को शेयर बाजार विशेषज्ञ बताते हुए उसने अधिवक्ता को मोबाइल ऐप के जरिए ट्रेडिंग में शामिल होने के लिए राजी किया और टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आगे की जानकारी दी। उसने शुरू में अधिवक्ता से 1 लाख रुपए निवेश करने के लिए कहा, जिसके बारे में उसने दावा किया कि वह सत्यापित, पंजीकृत फर्म और बैंक खाते हैं।

शुरुआती दस्तावेजों से संतुष्ट होकर वकील ने ऑनलाइन पेमेंट वॉलेट के ज़रिए 75,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। 4 दिसंबर तक उन्हें 15,642 रुपए का मुनाफ़ा मिल गया, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हो गया। रिटर्न से उत्साहित होकर अधिवक्ता ने कई खातों में कुल 78.25 लाख रुपए का निवेश किया, यह मानते हुए कि वे असली हैं और आरबीआई के नियमों के अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा अधिकृत हैं। हालांकि, ये खाते फर्जी थे और धोखाधड़ी से खोले गए थे। अधिवक्ता ने जब रकम निकालनी चाही तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। 

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत