CRIME;कांग्रेस पार्षद पर थाना परिसर में ही चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद. थाना परिसर में ही पार्षद पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। चाकूबाजी की घटना से पुलिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला कोतवाली थाना का है। पुलिस ने तत्काल चाकू मारने वाले तीन युवकों को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बर्थ डे पार्टी में दो गुटों में हुए विवाद की रिपोर्ट लिखाने एक पक्ष कोतवाली आया हुआ था। इस दौरान दूसरे पक्ष के साथ कांग्रेस पार्षद भी वहां पहुंचे थे। तभी एक पक्ष ने थाना परिसर में ही वार्ड नंंबर 28 के कांग्रेस पार्षद विजय साव पर चाकू से हमला कर दिया।आनन फानन में पार्षद विजय साव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बता दे कि कुछ लोग वार्ड में हमेशा नशीले पदार्थों का विक्रय करते है जिसका पार्षद के समर्थक विरोध करते आए है। इसी से जुड़ी घटना में पार्षद के समर्थकों ने बीती रात कुछ लोगों को चौक में भीड़ लगने से मना किया, जिस पर विरोधी लोगों ने 2 लोगों से मारपीट की, जिसका अपराध दर्ज कराने पार्षद विजय साव सिटी कोतवाली गए थे जहां परिसर के अंदर घुसते ही 10-15 लोगों की भीड़ ने पार्षद पर चाकू से हमला किया।

इस हमले के संबंध में पार्षद श्री साव ने कहा है कि भाजपा की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। एक जनप्रतिनिधि पर अगर कोतवाली परिसर में जानलेवा हमला हो सकता है तो आम आदमी कितना सुरक्षित है? उन्होंने प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

  • Related Posts

    CRIME; यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई भीषण आग, मचा हड़कंप

     रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने आग के…

    PLANE CRASH; पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश,15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

    ला पाज, बोलिविया की राजधानी ला पाज के निकट एल ऑल्टो शहर में शुक्रवार की शाम वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो…

    You Missed

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज