PRESS CLUB;पत्रकार सम्मान निधि10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने पर सीएम का आभार

*रायपुर प्रेस क्लब की मांग पर तीन बड़ी घोषणाएं*
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को साय सरकार का दूसरा और राज्य का 25वां बजट पेश किया. बजट में पत्रकारों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं. इसके लिए रायपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया है.
बजट में रायपुर प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन और विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि की राशि को दोगुना करते हुए 10 से 20 हजार रुपए कर दिया गया है. वहीं पत्रकार साथियों के एक्सपोजर विजिट के लिए भी 1 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है.
प्रेस क्लब पदाधिकारी और पत्रकारों ने विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर बजट में की गई घोषणाओं को लेकर आभार जताया. इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि के निमयों में शिथिलता प्रदान करने का आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया, ताकि इसका फायदा अधिक से अधिक पत्रकारों को मिल सके. इस पर मुख्यमंत्री सहमति जताई. प्रेस क्लब पदाधिकारियों और पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी से भी मुलाकात कर उनके प्रति भी आभार जताया. रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने विगत दिनों वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात इन मांगों को बजट में लाने का आग्रह किया था.
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया था और भी कई मांगें प्रेस क्लब की ओर से की गई हैं, जिनका आने वाले समय में पूरा होने की उम्मीद है.
श्री ठाकुर ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने को लेकर उनकी टीम पिछले एक वर्ष से प्रयत्नशील थी. सरकार ने बजट में इसकी घोषणा कर वरिष्ठ पत्रकारों का मान बढ़ाया है. श्री ठाकुर ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब पत्रकारों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था है. इसके भवन के रिनोवेशन और विस्तार के लिए सरकार ने 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. इससे प्रेस क्लब को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी.

  • Related Posts

    TRANSFER; महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है।…

    GOVT; जीरामजी-पीएम आवास योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

    0 संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर रायपुर, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में गत दिवस पंचायत एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती