TIGER; बाघ की खाल की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, वीरता पदक से सम्मानित जवान समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के नक्सल प्रभावित रहे बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ की खाल और कंकाल की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इसमेन गिरफ्तार एक जवान वीरता पदक से सम्मानित है। अबा तक तीन टाइगर की खाल को बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही पांच बाघों के शिकार की बात सामने आई है.

महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी शामिल

वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB), राज्य फ्लाइंग स्क्वॉड, महाराष्ट्र वन विभाग, पुलिस, इंद्रावती टाइगर रिजर्व की टीम और अन्य वन मंडल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. इस नेटवर्क में महाराष्ट्र के दो आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल निकले. अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें रिजर्व का एक चौकीदार और महाराष्ट्र पुलिस के 2 जवान भी शामिल हैं.

एंटी पोचिंग स्क्वॉड और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की टीम ने जांच में बड़ा खुलासा किया. बाघ की खाल तस्करी के इस सिंडिकेट में महाराष्ट्र के 2 आत्मसमर्पित नक्सली शामिल थे. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही संयुक्त टीम छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर अभियान चला रही है. इस मामले में कार्रवाई दो बाघों की खाल मिलने के बाद शुरू हुई. संयुक्त टीम ने लगातार छापेमारी की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया. तस्करी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिस महाराष्ट्र पुलिस के जवान को गिरफ्तार किया गया है, उसे राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है. इसके साथ ही होमगार्ड का एक जवान शामिल है. वहीं, एक आरोपी के घर से पेंगोलिन के शल्क भी मिले हैं. वहीं, टीम ये भी संभावना जता रही है कि बाघ के अलावा अन्य जानवरों के अंग भी शामिल हो सकते हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 18 साल बाद केस में हाई कोर्ट का फैसला

    अहमदाबाद, गुजरात के अहमादाबाद में 2008 में हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुना द‍िया है. पूरा मामल करीब 18 साल पुराना…

    CRIME; राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को सौंपी गई महासचिव की जिम्मेदारी

    लखनऊ, अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक आयोजित हुई थी. यह बैठक करीब 3 घंटे चली. इस बैठक…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’