FOREST; ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन की तस्करी, तांदुला नदी में बहकर आ रही लकड़ी को किया जब्त

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सागौन तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है. वन विभाग ने तांदुला नदी के किनारे से कीमती सागौन के 21 बड़े-बड़े गोले बरामद कर जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि लकड़ी तस्कर फिल्म पुष्पा की तर्ज पर नदी के रास्ते सागौन की लकड़ी को बहाकर ले जाने की तैयारी में थे.

मामला वन क्षेत्र हर्रा-ठेमा का बताया जा रहा है, जहां किसी लकड़ी ठेकेदार द्वारा पहले से सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर गोले तैयार कर रखे गए थे. इसके बाद तांदुला नदी के सहारे इन्हें बालोद तक पहुंचाने की योजना थी. हालांकि, वन विभाग की सतर्कता से पहले ही लकड़ी को जब्त कर लिया गया और प्रकरण दर्ज किया गया है.

इस कार्रवाई के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. जिले में पहले भी विभागीय अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग और अवैध गतिविधियों के आरोप लगते रहे हैं, जिससे इस मामले में मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है.

वहीं पूरे मामले पर डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि तांदुला नदी में बहकर आए सागौन के 21 गोले जब्त किए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी बीटों में सघन जांच के आदेश दिए गए हैं. वन विभाग का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    MEETING; राज्यपाल बोले-विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

    *निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी  की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों का कल्याण विश्वविद्यालयों की…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता अंजय शुक्ला समेत तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती