TIRANGA;जोहार तिरंगा में कैलाश खेर ने बिखेरा सुरों का जादू, मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया पर झूम उठे लोग…

रायपुर, रांझा रांझा करदी हुण मैं आपे रांझा होई…दिलरुबा, ये बता क्या करूं तेरे सिवा, मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया… आओ जी आओ जी… मंच पर पहुंचते ही बालीवुड गीतकार कैलाश खेर ने एक के बाद एक तीन गीत गाकर दर्शकों में उत्साह भरा।

इसके बाद उन्होंने जय जोहार.. बोलकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। मौका था संस्कृति विभाग की ओर से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जोहार तिंरगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बॉलीवुड गीतकार कैलाश खेर ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कैलाश खेर के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने अपनी मोबाइल की टॉर्च जलाकर स्वागत किया। इसके बाद कैलाश खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना थी कि हर घर तिरंगा पहुंचे। आज हर जगह तिरंगा पहुंच गया है। अब जागने का वक्त आ गया है, हमने एक हजार वर्ष तक सोए रहे तो लोगों ने हमारे ऊपर राज किया। हमारे गीतों में अध्यात्म, भक्ति होती है। समर्पण ही भक्ति है।

उन्होंने तौबा तौबा तौबा उफ़ तौबा तौबा तौबा तौबा तौबा वे तेरी सूरत माशा-ए-अल्लाह वे तेरी सूरत… गीत गाया। स्टेडियम में बैठे श्रोताओं ने भी साथ में गुनगुनाया। इसके बाद शिव तांडव स्त्रोत्र के साथ कई गीतों की प्रस्तुति दी। श्रोताओं की मांग पर अपना प्रसिद्ध गाना बम लहरी… की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम की शुरुआत किया।

पहली बार दिल्ली में खड़े होकर गाया

कैलाश खेर ने कहा कि हमारे गीतों में बहुत सारे अंग्रेजी के शब्द होते हैं। हमने श्रोताओं को जोड़ने के लिए इन शब्दों का प्रयोग करते हैं। पहले बैठकर गाता था, पहली बार दिल्ली में खड़े होकर गया, जिससे श्रोताओं में उत्साह बढ़ा, तब से खड़े होकर गाने लगा।

मुख्यमंत्री के नाम का बताए अर्थ

कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम का अर्थ भी श्रोताओं को बताया। विष्णु स्वयं नारायण है। देव यानी महादेव, साय का अर्थ हो है साया। हमारे ऊपर विष्णु का साया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    हिंदुस्तान में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म चलाने  के लिए एक अदद नायिका की जरूरत हमेशा से रही है।शुरुवाती दौर में तो पुरुष ही नायिका का रूप धरते थे। नायिकाओं …

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    मुम्बई, मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…