TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

रायपुर, राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल तेलघानीनाका, स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक और आसपास के क्षेत्रों में अब शाम के पीक आवर्स में हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यातायात, कमिश्नरेट रायपुर के अनुसार, शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक यानी कुल 4 घंटे के लिए पिकअप, टाटा एस, ऑटो ट्रेलर समेत सभी छोटे मालवाहक वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है. दरअसल, शहर में लगातार बढ़ रही आबादी और वाहनों की संख्या के चलते सड़कों पर दबाव काफी बढ़ गया है. खासकर केलकरपारा, तेलघानीनाका चौक, गंज मंडी, भैंसथान, नहरपारा, अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड और नर्मदापारा जैसे इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है.

यहां हो रहा 300 गोदामों का संचालन

इन क्षेत्रों में करीब 300 से ज्यादा गोदाम संचालित हो रहे हैं, जहां दिनभर और खासकर शाम के समय बड़ी संख्या में हल्के मालवाहक वाहन पहुंचते हैं. सड़क किनारे ही लोडिंग-अनलोडिंग होने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों और खासकर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. स्टेशन गेट नंबर-1 और 2, तेलघानीनाका और अग्रसेन चौक जैसे पॉइंट्स पर रोजाना लंबा जाम लगना आम बात हो गई थी. इसी समस्या को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत यह आदेश जारी किया है.

ये इलाका शामिल

नए आदेश के तहत अग्रसेन चौक से भैंसथान-तेलघानीनाका, राठौर चौक से तेलघानीनाका, फाफाडीह से स्टेशन चौक, चूना भट्टी से गुढ़ियारी अंडरब्रिज होते हुए स्टेशन निकास, कर्मा चौक रामनगर से तेलघानीनाका और नहरपारा से स्टेशन गुरुद्वारा तक कुल 6 प्रमुख मार्गों पर यह प्रतिबंध लागू रहेगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    0 निगम आयुक्त विश्वदीप ने किया सम्मानित रायपुर, कल रायपुर नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम के जोन कमिश्नर डॉ आरके डोगरे, मुख्य अभियंता यूके घलेन्द्र, एवं अधीक्षण अभियता पी…

    RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

     रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार