TRAFFIC;अगर ट्रैफिक पुलिस काट दे गलत चलान, तो नहीं देने पड़ेंगे पैसे

नई दिल्ली, सड़कों पर गाड़ियां चलाने के लिए आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना पड़ता है। अगर आप यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो फिर ट्रैफिक पुलिस चालान काट देती है। अलग-अलग नियमों के लिए अलग-अलग प्रकार के चालान काटे जाते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस चालान काट देती है। अगर आपका भी ट्रैफिक पुलिस ने गलत चालान काट दिया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि गलत ट्रैफिक चालान कटने पर आपको क्या करना चाहिए।

 अधिकारियों से कर सकते हैं शिकायत

अगर ट्रैफिक पुलिस ने आपका गलत चालान काट दिया है तो ऐसे में आपको इससे परेशान होने के बजाय आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसकी शिकायत आप ट्रैफिक कमिश्नर, एसपी ट्रैफिक या संबंधित अधिकारी से कर सकते हैं। इनके पास गलत चालान की शिकायत करके आप जुर्माना भरने से बच सकते हैं।

शिकायत यहां पर भी कर सकते हैं

  • ऊपर बताए गए जगहों के अलावा आप इसकी शिकायत अपने राज्य के ट्रैफिक पुलिस की मेल आईडी पर मेल करके भी दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी शिकायत ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करके भी कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप सोशल मीडिया पर के जरिए भी अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकते हैं। आप अपनी शिकायत को संबंधित विभाग या अधिकारी को टैग करके भी कर सकते हैं। इस तरह से आप अगल तरह से काटे गए चालान से आप बच सकते हैं।

कोर्ट में भी कर सकते हैं शिकायत

अगर आपका गलत तरीके से चालान काटा गया है तो आप इसकी शिकायत कोर्ट में भी कर सकते हैं। कोर्ट में अपनी बात रखकर आप अपनी बात को रखकर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा काटे गए चालान को रद्द करवा सकते हैं।

वेबसाइट पर करें शिकायत?

  • गलत चालान के खिसाफ शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले e-Challan की ऑफिशियल वेबसाइट- echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर आपको ऊपर की तरफ दिए गए Complaint पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक Grievance System का पेज ओपर हो जाएगा।
  • इस पर आपको अपने अकाउंट को लॉग-इन करना होगा।
  • फिर आपको अपना नाम, अपना फोन नंबर और चालान नंबर जैसी डिटेल्स को भरना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार