TRAINING;विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह बोले –पीए-पीएस जनप्रतिनिधियों की छवि बनाएं, निपटाएं नहीं…

0 मंत्रियों और विधायकों के स्टाफ का प्रशिक्षण

रायपुर. विधानसभा में मंत्रियों एवं विधायकों के सचिव और निज सहायकों काे प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने किया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, पीए और पीएस की भूमिका अपने मंत्री और विधायकों की छवि बेहतर करने में होनी चाहिए, न की किसी को निपटाने में हो.

डॉ. रमन सिंह ने कहा, विधानसभा में आज एक दिवसीय पीए पीएस प्रशिक्षण शिविर रखा गया. इसमें करीबन 100 से अधिक अफसर शामिल हुए हैं. हमने सरकार बनने के बाद पहले मंत्रियों और विधायकों काे प्रशिक्षण दिया और अब पीए और पीएस काे प्रशिक्षित किया जा रहा है. ये इसीलिए महत्वूर्ण है क्योंकि तीन करोड़ में सिर्फ 100 लोग हैं, जो इस सरकार में विधायक और मंत्रियों के पास मौजूद है इसलिए उसकी सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्राधिकरण के खर्च और हर विभाग के कार्ययोजना की जानकारी होनी चाहिए. केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाए क्या है, ये सब उनके जानकारी में होनी चाहिए, जिससे विधायक और मंत्री भी उनका लाभ ले सकते हैं.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, पीएस और पीए जनप्रतिनिधि के साथ-साथ आम जानता से नेताओं के परफार्मेंस को बेहतर कर सकता है, ये उनकी जिम्मेदारी होती है. सारे विषय विधानसभा में बेहतर काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है. विधायक और मंत्री की छवि उसके पीए और पीएस द्वारा बनाई जाती है. उन्होंने कहा, विधायक को सक्रियता दिखाना चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र की एक एक जानकारी रहनी चाहिए. विधायक को अपनी प्राथमिकता तय कर लेनी चाहिए, वे छोटे-छोटे काम और बड़े बड़े निर्णय ले सकते हैं.

नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा –किसी मंत्री को आबाद और बर्बाद कर सकते हैं सचिव और निज सहायक…

प्रशिक्षण शिविर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन तक कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए. पीए और पीएस का प्रशिक्षण इसीलिए भी होना चाहिए कि विधायक और मंत्री को अगर बर्बाद करना है तो वही लोग करेंगे और अगर आबाद करना है तो भी वही लोग करेंगे.

नेताओं की अच्छाई और बुराई को बताएं पीए, पीएस

महंत ने कहा, इस बार 51 नए विधायक हैं. उनके सिर्फ कागज ले लेना और कागज को पीए को दे देना और चिट्ठी लिखाना, इससे सिर्फ काम नहीं चलता है. इनको हमारे साथी के रूप में काम करके हमारी अच्छाई और बुराई को बताना चाहिए, इसीलिए सभी विधायक और मंत्रियों के पीए और पीएस की ट्रेनिंग की आवश्यकता है. मंत्री, विधायक के बाद अब पीए और पीएस का प्रशिक्षण कराया जा रहा है.

नेता की हार और जीत में उनका सहयोग जरूरी होता है.

पिछले सरकार के कार्यकाल में प्रशिक्षण नहीं हुआ, इसमें कहीं चूक हो गई क्या, इस सवाल पर चरणदास महंत ने कहा, हमारे पीए और पीएस को अगर अंधेरे में रखे तो हमसे कई काम भी गलत हो सकते हैं. नेता की हार और जीत में उनका सहयोग जरूरी होता है. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम में विधानसभा की कार्यप्रणाली पर विधानसभा सचिव ने जानकारी दी. बजट, प्रश्न, विधेयक, सुरक्षा के साथ अन्य विषयों पर भी जानकारी दी गई.

  • Related Posts

    ASSEMBLY; भाड़ा नियंत्रण संशोधन विधेयक 2026 पारित, मकान मालिक और किरायेदारों को मिलेगा बेहतर कानूनी संरक्षण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा ने आज छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। यह संशोधन राज्य में भवन स्वामी एवं किरायेदार के मध्य संबंधों को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी…

    ASSEMBLY; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…

    रायपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’