TRANSFER; वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला , 60 से अधिक ACF को मिली नई जिम्मेदारी

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 60 से अधिक सहायक वन संरक्षक यानी ACF अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। विभाग ने तबादलों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। नई पदस्थापना के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें वन मंडल, उप वनमंडल, राज्य वन विकास निगम, लघु वनोपज संघ और जिला यूनियन से जुड़े पद शामिल हैं। पीसीसीएफ अरुणा पांडे ने सभी अफसरों को तत्काल नया कार्यभार ग्रहण करने कहा है।

आदेश के मुताबिक शिवशंकर नाविक को उप वनमंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है। वहीं अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है। अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी भेजा गया है। इसके अलावा तबादला सूची में शामिल अन्य सहायक वन संरक्षकों को भी अलग-अलग वन मंडलों और विभागीय संस्थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER; महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है।…

    GOVT; जीरामजी-पीएम आवास योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

    0 संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर रायपुर, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में गत दिवस पंचायत एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती