TRANSFER; सामान्य प्रशासन से कमलप्रीत बाहर, केंद्र से छत्‍तीसगढ़ लौटे मुकेश को मिली अहम जिम्मेदारी

 रायपुर, लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी लगातार जारी है। राज्य सरकार ने पांच आइएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामान्य प्रशासन विभाग से डा. कमलप्रीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब इस विभाग में बतौर सचिव की जिम्मेदार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मुकेश कुमार को दी गई है। मुकेश कुमार पिछली भाजपा सरकार के दौरान केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वहीं 2003 बैच के आइएएस अविनाश चंपावत और 2005 बैच के आइएएस मुकेश कुमार केंद्र से लौटे हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को नई सूची जारी की है। इसमें 2006 बैच के आइएएस अंकित आनंद, 2006 बैच के ही भुवनेश यादव और 2007 बैच के मोहम्मद कैसर अब्दुल हक का नाम शामिल है। सामान्य प्रशासन के जारी आदेशानुसार अविनाश चंपावत को राजस्व व आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग का सचिव के साथ राहत व पुनर्वास आयुक्त तथा आयुक्त, भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा गया है। मुकेश कुमार को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है।

साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग तथा वाणिज्यिक कर का सचिव तथा पेंशर निराकरण समिति का अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अंकित आनंद को सचिव, वाणिज्य व उद्योग तथा सर्वाजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। भुवनेश यादव को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। मोहम्मद कैसर अब्दुल हक को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।

मुकेश कुमार : सचिव, वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास वाणिज्य कर(आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर),अध्यक्ष,पेंशन निराकरण समिति।

डा. कमलप्रीत : सचिव, लोक निर्माण विभाग, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड कार्पोरेशन।

अंकित आनंद: सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग व सार्वजनिक उपक्रम, योजना, आर्थिक, सांख्यिकी विभाग , बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग।

भुवनेश यादव: सचिव, मंत्रालय।

मोहम्मद कैसर अब्दुल हक : सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ में हरा सोना का करोबार एक हजार करोड से ज्यादा होने की उम्मीद, संग्राहाकों को होगा 920 करोड़ रुपए का भुगतान

    0 बस्तर में तोडाई शुरु, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार रायपुर, छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में हरा सोना का कारोबार एक हजार…

    WILD LIFE; भीषण गर्मी के साथ जंगल में बढे अवैध शिकार के मामले,वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे

    0 वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर भीषण गर्मी शुरु होते…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……