TRANSFER; विधानसभा सत्र के पहले 12 जिलों के बदले गए एसपी, 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

रायपुर,  छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 जुलाई को शुरु हो रहे विधानसभा सत्र के पहले शुक्रवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 24 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। फेरबदल में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में आईपीएस अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वहीं अब तक राजनांदगांव रेंज के आईजी रहे बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शस्त्र बल बस्तर क्षेत्र के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

जिलों में भी व्यापक बदलाव करते हुए दंतेवाड़ा, कोरिया, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बालोद, सूरजपुर, कबीरधाम और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

IPS की नई पोस्टिंग

IPS अजय कुमार यादव बने आईजी, राजनांदगांव रेंज।
IPS बालाजी राव सोमावर को आईजी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया।
IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल आईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।
IPS प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।
IPS रामकृष्ण साहू डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।
IPS धर्मेंद्र छबई सेनानी आठवीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव में पदस्थ।
IPS श्वेता राजमणी डीआईजी छसबल जगदलपुर में पदस्थ।
IPS राजेश कुकरेजा डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।
IPS भावना गुप्ता सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।
IPS चंद्रमोहन सिंह बने दंतेवाड़ा के नए एसपी।
IPS रवि कुमार कुर्रे सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।
IPS सूरज सिंह परिहार सेनानी चौथी छसबल माना रायपुर में पदस्थ।
IPS त्रिलोक बंसल बेमेतरा के नए एसपी।
IPS सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया।
IPS जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम का एसपी बनाया गया।
IPS चव्हाण किरण गंगाराम को बलोद एसपी बनाया गया।
IPS योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर एसपी बनाया गया।
IPS राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा एसपी की जिम्मेदारी मिली है।
IPS उमेश प्रसाद गुप्ता बीजापुर के एसपी होंगे।
IPS मयंक गुर्जर को सुकमा का एसपी बनाया गया।
IPS संदीप कुमार पटेल नारायणपुर के एसपी नियुक्त किए गए।
IPS राॅबिन्सन गुरिया पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रायपुर नगरीय।
IPS भावना पांडेय को धमतरी का एसपी बनाया गया।
IPS हरीश राठौर कोरिया के नए एसपी होंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व