TRANSFER; 11 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के नए कलेक्टर होंगे

रायपुर,  राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें कई अफसरों को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर आईएएस दीपक सोनी को रिलीव किया गया है। कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के नए कलेक्टर होंगे।

जारी आदेश के अनुसार IAS डॉ. सीआर प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS कुलदीप शर्मा (भाप्रसे 2014) को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन से हटाकर कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पद पर पदस्थ किया गया है।

बलौदाबाजार कलेक्टर IAS दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

IAS तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

IAS सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के पद पर यथावत रखा गया है।

IAS वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है।

IAS सुमित अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर यथावत रखा गया है।

IAS संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है।

IAS आशीष कुमार टिकारिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

IAS ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर यथावत रखा गया है।

IAS तरुण कुमार किरण जो वर्तमान में राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ हैं, को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    0 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ, हरित छत्तीसगढ़, स्मार्ट छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम* रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर…

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में संपत्ति के पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवहारिक बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन