TRANSFER; 18 IPS अफसरों के तबादले का आदेश जारी, यहां हुआ बदलाव

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का तबादला कर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया। इसके तहत रायपुर, दुर्ग, बस्तर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, कोरिया और बीजापुर समेत कई क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आदेश में अधिकारियों को आगामी निर्देश तक नई पदस्थापना पर काम करने और कार्यभार हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह विभाग के आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/600/2026-HOMESECTION/IPS के तहत राज्य शासन ने संबंधित IPS अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए पदों पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। इस फेरबदल में कई जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आईपीएस रोहित कुमार शाह को 15वीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बटालियन, बीजापुर का सेनानी बनाया गया है। रविंद्र कुमार मीना को चिटफंड और महिला विरुद्ध अपराध से जुड़े मामलों के लिए पुलिस मुख्यालय, रायपुर में जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह इशु अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है। धौत्रे सुमित कुमार दत्ताहारि को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांकेर बनाया गया है। मयंक मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है। वैशाली जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर बनाया गया है।

विमल कुमार पाठक को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर्षित मेहर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव बनाया गया है, जबकि राहुल बंसल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीजापुर की जिम्मेदारी मिली है। अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।इसी तरह आईपीएस साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर बनाया गया है। आदित्य कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव और प्रतीक बंसोड़े को नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM; छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा LSAT26 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा…

    COLLEGE; डिस्मेंटल प्रस्ताव के बीच 60 वर्ष पुराना दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज भवन के रंगरोगन की कवायद

    0 भवन के पुनरुद्धार और नई वेंडिंग मशीनों के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय को भेजा गया प्रस्ताव* ​रायपुर, राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय (DB…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा