RAPE; गृहमंत्री के क्षेत्र कवर्धा में गैंगरेप, आदिवासी युवती के साथ 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कवर्धा से आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के परिचित और उसके दोस्तों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है. पीड़िता को मुलायजा के लिए अस्पताल लाया गया है. वहीं मामले सामने आने के बाद सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल से जुड़े लोगों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया है. उन्होंने एएसपी की गाड़ी को घेरकर अस्पताल में जमकर हंगामा भी मचाया है. कवर्धा गृहमंत्री विजय शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है।

जानकारी के अनुसार, युवती रात में अपने साथी के साथ उसके घर पर ठहरी हुई थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद युवती अकेली घर से बाहर निकल आई, कुछ देर बाद उसका साथी भी वहां आ गया. इसी बीच युवक के जान-पहचान के कुछ लोग कार से वहां पहुंचे. फिर युवती और उसका साथी उनके साथ कार में बैठकर वहां से चले गए. आरोप है कि महिला थाना अंतर्गत महेंद्र शोरूम के पास कार में मौजूद लोगों ने मिलकर आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया. फिर उसे वापस बस स्टैंड के पास लाकर छोड़ दिया. हिम्मत कर के युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. 

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. वहीं डीवीआर को जब्त कर लिया है.

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती