MERDER; रायगढ़ में ट्रिपल मर्डर का खुलासा,पति ने ही टांगी से पत्‍नी और 2 बच्‍चों को कटवा दिया

रायगढ़,  जिले के छाल थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने मृतक महिला के पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाला खुलासा यह है कि पति ने ही अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की सुपारी देकर हत्या करवाई थी.

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कीदा गांव में हुए इस वीभत्स हत्याकांड में मृतका सुकांति साहू के पति महेंद्र साहू और उसके दोस्त भागीरथी राठिया ने मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी. जांच में पता चला है कि महेंद्र और सुकांति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था.

पुलिस अफसर ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है और वह अपने दोस्‍तों के साथ शराब पीता और मारपीट करता था. आदतें खराब होने के बाद कर्ज लेने और काम आदि नहीं करने से परिवार भी परेशान रहता था. उसके दो छोटे बच्‍चे थे, जिन पर बुरा असर पड़ रहा था, ऐसे में उसकी पत्‍नी सुकांति उसे बार-बार रोक टोक करती थी. इन झगड़ों से तंग आकर महेंद्र ने अपनी पत्नी और बच्चों को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था.

‘सुपारी’ में दी 5 डिसमिल जमीन और मुआवजा
महेंद्र ने अपने दोस्त भागीरथी राठिया को इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया. भागीरथी को उसने हत्या के बदले में 5 डिसमिल जमीन और मुआवजे की कुछ रकम देने का वादा किया था. यह सौदा तय होने के बाद दोनों ने मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई.

ढीला दरवाजा और टांगी का वार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या की रात महेंद्र ने जानबूझकर अपने घर का दरवाजा ढीला छोड़ दिया था. आधी रात के करीब भागीरथी इस ढीले दरवाजे से घर में घुस गया. भागीरथी ने बेरहमी से टांगी से वार कर सुकांति और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

  • Related Posts

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

    रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती