NAXALITE; नक्सलियों ने की कायराना हरकत, दो ग्रामीणों की निर्मम तरीके से की हत्या

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों की बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरा मामला सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र का है। यहां सिरसेटी गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना से जुड़ी अन्य जानकारी भी जल्द ही साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। 

इस साल 35 लोगों की हत्या

बता दें कि सुकमा सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में लगातार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के मामले सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद नक्सलियों का कायराना हरकत कम नहीं हो रही हैं। इस साल अब तक माओवादी हिंसा में लगभग 35 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के बीजापुर में नक्सलियों ने 29 अगस्त को एक ‘शिक्षादूत’ (सरकारी स्कूलों में अस्थायी अतिथि शिक्षक) का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इससे पहले 27 अगस्त को सुकमा जिले में इसी तरह की घटना में एक और ‘शिक्षादूत’ की हत्या कर दी गई थी।

तीन नक्सली गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ एक अन्य मामले में सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के पेंटापाड़ गांव के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने तीन नक्सलियों पोड़ियाम जोगा (25), माड़वी मासा (25) और पोज्जा माड़वी (29) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग तीन किलोग्राम का एक टिफिन बम, पांच इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पांच मीटर कोर्डेक्स वायर, पांच जिलेटिन रॉड और अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने बताया कि वह सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाने की कोशिश में थे।

  • Related Posts

    SC; ‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना रेप की कोशिश नहीं’, हाई कोर्ट के फैसले पर CJI की आपत्ति, मांगा जवाब

     नईदिल्ली, पटना हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेहद अजीबोगरीब फैसला सुनया था. आपको याद होगा कि इसी साल 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने एक…

    CRIME; कंटेनर से 111 किलो गांजा, दो वाहन समेत एक करोड का माल जब्त, 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    0 गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई महासमुंद, छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतर्राज्यीय सीमा पर गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना सिंघोड़ा पुलिस और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर